Chennai Super Kings: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों के टिकट 20 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। नॉकआउट चरण के लिए 'डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो' को आधिकारिक टिकटिंग एजेंसी नियुक्त किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इसकी घोषणा की है।

Advertisement

आईपीएल 2026 में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) प्लेऑफ में पहुंचने वाली इकलौती टीम है। शेष तीन स्थानों के लिए पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला जारी है।

Advertisement

टिकट आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट और 'डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो' प्लेटफॉर्म के जरिए खरीदे जा सकते हैं। बीसीसीआई ने बताया कि टिकट बिक्री का यह चरणबद्ध कार्यक्रम इसलिए बनाया गया है, ताकि फैंस को आसानी से टिकट मिल सकें और 'रुपे' कार्डधारकों को जल्दी बुकिंग करने का विशेष अधिकार मिल सके।

'रुपे' क्रेडिट कार्डधारकों को 20 मई से शुरू होने वाली 24 घंटे की विशेष प्रायोरिटी विंडो का लाभ मिलेगा। इसके जरिए वे क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर के टिकट खरीद सकेंगे। क्वालीफायर-1 मुकाबला 26 मई को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसके बाद 27 मई को न्यू चंडीगढ़ के न्यू पीसीए स्टेडियम में एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा।

क्वालीफायर-2 और फाइनल के लिए प्रायोरिटी विंडो 22 मई को खुलेगी। 29 मई को क्वालीफायर-2 न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा, जबकि खिताबी मैच 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।

'रुपे' क्रेडिट कार्डधारकों को 20 मई से शुरू होने वाली 24 घंटे की विशेष प्रायोरिटी विंडो का लाभ मिलेगा। इसके जरिए वे क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर के टिकट खरीद सकेंगे। क्वालीफायर-1 मुकाबला 26 मई को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसके बाद 27 मई को न्यू चंडीगढ़ के न्यू पीसीए स्टेडियम में एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इस साल के प्लेऑफ फॉर्मेट में क्वालीफायर-1 के विजेता को अधिक फायदा मिलेगा, क्योंकि फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमों को खिताबी मुकाबले के लिए अहमदाबाद जाना होगा। परंपरागत रूप से, क्वालीफायर 2 उसी मैदान पर खेला जाता है जहां फाइनल होता है, लेकिन आईपीएल 2026 के लिए, क्वालीफायर-2 से आगे बढ़ने वाली टीम को भी, क्वालीफायर-1 के विजेता की तरह ही, एक अलग वेन्यू पर नई परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार