विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम, नागपुर में खेले जा रहे ईरानी कप मुकाबले में विदर्भ ने तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक रेस्ट ऑफ इंडिया पर 224 रन की बढ़त बनाकर मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। विदर्भ को पहली पारी के आधार पर 128 रन की बढ़त मिली थी।

Advertisement

विदर्भ ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाए हैं। पहली पारी में शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे 15 रन बनाकर आउट हुए। अमन मोखडे ने 37 रन बनाए। स्टंप के समय ध्रुव शौरी 24 और दानिश मालेवार 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 32 रन की साझेदारी हो चुकी है।

Advertisement

इससे पहले रेस्ट ऑफ इंडिया की पहली पारी 214 रन पर सिमट गई थी। रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने सर्वाधिक 66 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने 52 रन की पारी खेली थी। दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिका। ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन दोनों के पास बड़ी पारी खेलकर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की नजर में आने का मौका था, लेकिन दोनों फ्लॉप रहे। गायकवाड़ 9 और किशन 1 रन बनाकर आउट हुए।

विदर्भ के लिए यश ठाकुर ने 4, हर्ष दूबे और पार्थ रेखडे ने 2-2 और अदित्य ठाकरे और दर्शन नालकंडे ने 1-1 विकेट लिए।

इससे पहले रेस्ट ऑफ इंडिया की पहली पारी 214 रन पर सिमट गई थी। रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने सर्वाधिक 66 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने 52 रन की पारी खेली थी। दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिका। ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन दोनों के पास बड़ी पारी खेलकर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की नजर में आने का मौका था, लेकिन दोनों फ्लॉप रहे। गायकवाड़ 9 और किशन 1 रन बनाकर आउट हुए।

Also Read: LIVE Cricket Score

रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए आकाश दीप और मानव सुथार ने 3-3, अंशुल कंबोज और गुरनुर ने 1-1 और सारांश जैन ने 2 विकेट लिए थे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार