Royal Challengers Bengaluru: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा और विराट कोहली की आतिशी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित हैं। आकाश का कहना है कि कोहली-रोहित की बल्लेबाजी को देखकर ऐसा लगता है कि मानो वह फरारी चला रहे हैं।

Advertisement

कोहली-रोहित ने साल 2024 के बाद से अपनी बल्लेबाजी शैली में काफी बदलाव किया है। खासतौर पर टी20 क्रिकेट में यह दोनों दिग्गज बल्लेबाज ज्यादा आक्रामक अंदाज में खेलते हुए नजर आए हैं।

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने जियोस्टार से कहा, "देखो, दोनों ने कैसे गेयर बदले हैं। 2020 से 2023 तक, कोहली और रोहित का स्ट्राइक रेट आईपीएल में 126 और 127 था, जो थोड़ा धीमा था। हालांकि, 2024 से दोनों पूरी तरह से बदल गए हैं। वे 152 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे यह दोनों अब फरारी चला रहे हैं।"

इस बीच, भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने बताया कि उभरते हुए स्पिनर दिग्वेश राठी को बल्लेबाजों के लिए समझना क्यों मुश्किल हो गया है, खासकर उनकी कलाई और उंगलियों की पोजीशन में हल्के बदलाव के कारण।

आकाश चोपड़ा ने जियोस्टार से कहा, "देखो, दोनों ने कैसे गेयर बदले हैं। 2020 से 2023 तक, कोहली और रोहित का स्ट्राइक रेट आईपीएल में 126 और 127 था, जो थोड़ा धीमा था। हालांकि, 2024 से दोनों पूरी तरह से बदल गए हैं। वे 152 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे यह दोनों अब फरारी चला रहे हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

इस महान लेग-स्पिनर ने स्पिन स्किल्स को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे युवा गेंदबाजों को भी सलाह दी। उन्होंने कहा, "आप रबर बॉल या टेनिस बॉल से गेंद को स्पिन करने की प्रैक्टिस जरूर शुरू कर सकते हैं, क्योंकि कैरम बॉल फेंकने के लिए आपको बॉल को थोड़ा दबाना होगा। इसी कारण अगर आप वहीं से शुरू करते हैं, तो पहले टर्न पाने पर ध्यान दें, और बाद में जितना हो सके उतना गेंद को कंट्रोल करने पर काम करें। इसके बाद जब आप क्रिकेट बॉल की तरफ जाते हैं, तो आप इस स्किल को ठीक से कर सकते हैं, क्योंकि जरूरी यह है कि गेंद को कसकर पकड़ना सीखें और अपनी उंगलियों को इतना मजबूत बनाएं कि आप उसे स्पिन कर सकें और फिर बस इसे परफेक्ट करने की कोशिश करें।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार