Mumbai Indians: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव खराब दौर से जूझ रहे हैं। हालांकि, बचपन के कोच अशोक असवालकर का मानना है कि सूर्या जानते हैं कि उन्हें खराब दौर से कैसे निकलना है, उनके लिए बड़ा स्कोर करना बेहद जरूरी है।

Advertisement

सूर्यकुमार को लेकर उनके बचपन के कोच अशोक असवालकर ने 'आईएएनएस' से कहा, "जब खिलाड़ी का बुरा दौर शुरू होता है, तो उससे निकलना मुश्किल हो जाता है। सूर्या भी उसी दौर से जूझ रहे हैं, लेकिन वह इतने बड़े खिलाड़ी हैं, कि उन्हें पता है कि इससे कैसे निकलना है, वह खुद इससे उबर जाएंगे। आलोचनाएं थोड़ा-बहुत भटकाने का काम करती हैं, उन्हें इससे सीखना होगा और अपने गेम पर फोकस करते हुए बैटिंग में उतकर बड़ा स्कोर करना होगा, जो उनके लिए बहुत जरूरी है।"

Advertisement

भारत ने सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 भी जीता, लेकिन इस बीच सूर्या खराब फॉर्म से जूझते नजर आए।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में सूर्यकुमार यादव ने 13 मुकाबलों में 20.76 की औसत के साथ महज 270 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल रहे। उनकी टीम मुंबई इंडियंस (एमआई) इस सीजन 14 में से सिर्फ 4 ही मुकाबले अपने नाम कर सकी और प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर रही।

जुलाई 2024 में सूर्यकुमार यादव को भारतीय क्रिकेट टीम की कमान सौंपी गई थी, जिन्होंने उस समय रोहित शर्मा की जगह ली थी। उस समय सूर्या टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर-1 बल्लेबाज थे और कप्तानी की रेस में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में सूर्यकुमार यादव ने 13 मुकाबलों में 20.76 की औसत के साथ महज 270 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल रहे। उनकी टीम मुंबई इंडियंस (एमआई) इस सीजन 14 में से सिर्फ 4 ही मुकाबले अपने नाम कर सकी और प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर रही।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

सूर्यकुमार यादव भारत की तरफ से 113 टी20 मुकाबलों में 36.35 की औसत के साथ 3,272 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 25 अर्धशतक निकले हैं। इसके अलावा, सूर्या ने भारत की तरफ से 37 वनडे और 1 टेस्ट मैच खेला है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार