T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 की सह-मेजबान श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करने वाली श्रीलंका सुपर-8 में इंग्लैंड के खिलाफ हारने के बाद बुधवार को हुए दूसरे मैच में न्यूजीलैंड से भी हार गई। इस मैच में हार के साथ ही श्रीलंका की टूर्नामेंट से निराशाजनक विदाई हो गई।

Advertisement

सुपर-8 में निराशाजनक प्रदर्शन और सेमीफाइनल में श्रीलंका के जगह नहीं बना पाने से पूर्व खिलाड़ी बेहद निराश हैं।

Advertisement

पूर्व ऑलराउंडर फरवीज महारूफ ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए कहा, "यह दुख देने वाला, दर्दनाक और शर्मनाक है। यह ऐसी पिच नहीं है जिस पर आप लाइन के पार खेल सकें। कुछ बल्लेबाजों ने अपने विकेट गंवा दिए। पथुम निसांका के विकेट को छोड़कर बाकी सभी आसान गेंदों पर आउट हुए। ठीक इंग्लैंड के गेम की तरह, जहां सभी दस आउट आसान थे। यह दिखाता है कि श्रीलंका की बल्लेबाजी खराब है।"

महारूफ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच का जिक्र करते हुए कहा, "यह एक बुरी आदत बनती जा रही है। मैं पिछले सात-आठ साल से यही देख रहा हूं। कभी-कभी, एक अच्छा मैच होता है, और हमारी उम्मीदें बहुत ज्यादा हो जाती हैं और फिर अचानक, जमीन पर गिर जाती हैं। मुझे उम्मीद है कि अब आगे चलकर यह खत्म होगा और कुछ कड़े फैसले लिए जाएंगे।"

पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि विश्व कप के आखिरी मैच के बाद और अगली सीरीज शुरू होने से पहले चयनकर्ता श्रीलंका क्रिकेट के भविष्य के बारे में सोचेंगे। खिलाड़ियों को काबिलियत के मुताबिक मिलेंगे। मुझे उम्मीद है कि शायद अगले कुछ सप्ताह में कुछ कड़े फैसले लिए जाएंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो मुझे बहुत हैरानी होगी।"

महारूफ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच का जिक्र करते हुए कहा, "यह एक बुरी आदत बनती जा रही है। मैं पिछले सात-आठ साल से यही देख रहा हूं। कभी-कभी, एक अच्छा मैच होता है, और हमारी उम्मीदें बहुत ज्यादा हो जाती हैं और फिर अचानक, जमीन पर गिर जाती हैं। मुझे उम्मीद है कि अब आगे चलकर यह खत्म होगा और कुछ कड़े फैसले लिए जाएंगे।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

श्रीलंका 28 फरवरी को पल्लेकेले में अपना आखिरी सुपर-8 मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार