ओमान के तेज गेंदबाज जितेन रामानंदी ने भारत के खिलाफ अपनी शानदार चमक बिखेरी है। बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने टीम इंडिया के खिलाफ 4 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 33 रन देकर 2 शिकार किए।

Advertisement

जितेन रामानंदी ने अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा को कैच आउट कराया। इसके अलावा, उन्होंने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह को रन आउट करने में अहम भूमिका निभाई। जिस गेंद पर उन्होंने अभिषेक शर्मा को अपना शिकार बनाया, वो करीब 142 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से फेंकी गई थी।

Advertisement

आपको बता दें कि जिस हार्दिक पांड्या को रामानंदी ने पवेलियन लौटाया, उसी पांड्या के साथ कभी यह गेंदबाज इंटर क्लब टूर्नामेंट में खेला करता था।

दरअसल, जितेन रामानंदी भारतीय मूल के हैं। उनका जन्म 15 सितंबर 1994 को गुजरात में हुआ था। वे नवसारी से ताल्लुक रखते हैं। जितेन ने बड़ौदा की अंडर-19 टीम से भी खेला, लेकिन जब उन्हें भारतीय टीम में मौका न मिला, तो कोच राकेश पटेल ने उन्हें ओमान जाने के लिए प्रेरित किया।

साल 2019 में जितेन रामानंदी ओमान चले गए। हालांकि, काफी हद तक यह कदम आर्थिक कारणों की वजह से उठाया गया था, लेकिन यहां पहुंचकर रामानंदी ओमान की क्रिकेट टीम से जुड़ गए।

जितेन रामानंदी ने साल 2025 में ओमान की तरफ से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया। उन्होंने फरवरी 2025 में यूएसए के खिलाफ वनडे मैच खेला। इसके बाद उन्होंने 21 फरवरी को इसी देश के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में भी डेब्यू किया।

Advertisement

जितेन रामानंदी ओमान की ओर से अब तक कुल 4 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने चार विकेट हासिल किए। वहीं, बल्ले से वह 14 की औसत के साथ 42 रन का योगदान टीम के खाते में दे चुके हैं।

जितेन रामानंदी ने साल 2025 में ओमान की तरफ से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया। उन्होंने फरवरी 2025 में यूएसए के खिलाफ वनडे मैच खेला। इसके बाद उन्होंने 21 फरवरी को इसी देश के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में भी डेब्यू किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में ओमान की टीम 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 167 रन ही बना सकी। इसी के साथ भारत ने 21 रन से मैच अपने नाम किया। गेंदबाजी में चमक बिखेरने के बाद जितेन ने 5 गेंदों में 3 चौकों की मदद से नाबाद 12 रन भी बनाए।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार