इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ महज 39 गेंदों में टी20 शतक जड़ा। साल्ट ने यह कारनामा शुक्रवार देर रात मैनचेस्टर में किया। इस पारी के साथ फिल साल्ट ने कुछ बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिए।

Advertisement

फिल साल्ट ने 60 गेंदों में 8 छक्कों और 15 चौकों की मदद से 141 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान साल्ट इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज टी20 शतक बनाने वाले बल्लेबाज बने।

Advertisement

फिल साल्ट ने इस मामले में लियाम लिविंगस्टोन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने साल 2021 में नॉटिंघम में पाकिस्तान के विरुद्ध 42 गेंदों में टी20 शतक पूरा किया था।

यह इंग्लैंड के किसी बल्लेबाज की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी है। इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर भी फिल साल्ट का ही नाम है, जिन्होंने साल 2023 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध 119 रन बनाए थे। वहीं, साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 116 रन बनाने वाले एलेक्स हेल्स लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।

ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर खेले गए इस मुकाबले की बात करें, तो इंग्लैंड ने निर्धारित ओवरों में 2 विकेट खोकर 304 रन बनाए।

इस टीम के लिए साल्ट ने 141 रन की पारी खेली, जबकि जोस बटलर ने 30 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 83 रन बनाए।

Advertisement

इनके अलावा जैकेब बैथेल ने 26, जबकि कप्तान हैरी ब्रूक ने 41 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से ब्योर्न फोर्टुइन को 2 विकेट हाथ लगे।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 16.1 ओवरों में महज 158 रन पर सिमट गई।

साउथ अफ्रीका की ओर से कप्तान एडन मार्करम ने 20 गेंदों में 41 रन बनाए, जबकि ब्योर्न फोर्टुइन ने 32 रन टीम के खाते में जोड़े।

Advertisement

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 16.1 ओवरों में महज 158 रन पर सिमट गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मुकाबले को जीतकर इंग्लैंड ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। अगला मैच नॉटिंघम में 14 सितंबर को खेला जाएगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार