ICC Champions Trophy: दक्षिण अफ्रीका ने कराची के नेशनल स्टेडियम में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के साथ शानदार शुरुआत की है। दक्षिण अफ्रीका ने टूर्नामेंट के तीसरे मैच में अफगानिस्तान को 107 रनों से हरा दिया।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन के शानदार 103 रनों की बदौलत 315/6 का स्कोर खड़ा किया। अफगानिस्तान को 50 ओवर में जीत के लिए 316 रनों का लक्ष्य मिला।

Advertisement

अफगानिस्तान की शुरुआत काफी खराब रही। अभी टीम ने 16 रन ही जोड़े थे कि सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज के तौर पर पहला झटका लगा। गुरबाज 14 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरा झटका 38 रन के स्कोर पर लगा जब इब्राहिम जदरान 29 गेंदों में 17 रन बनाकर कगिसो रबाडा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। दोनों सलामी बल्लेबाजों के सस्ते में आउट होने से टीम पर दबाव बढ़ गया। देखते ही देखते आधी टीम 100 रनों के भीतर पवेलियन लौट गई।

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों के सामने अफगानी बल्लेबाज अजमतुल्लाह उमरजई ने कुछ देर तक संघर्ष किया। हालांकि, 22वें ओवर में रबाडा की गेंद पर वह 18 रन पर आउट हो गए।

रहमत शाह एकमात्र अफगानिस्तानी बल्लेबाज रहे जिन्होंने कुछ संघर्ष किया। उन्होंने 62 गेंदों पर एक संघर्षपूर्ण अर्धशतक बनाया। दूसरे छोर पर विकेट गिरने के बावजूद उन्होंने एक छोर संभाले रखा।

रहमत क्रीज पर डटे रहे और ढीली गेंदों पर चौका भी लगाते रहे। लेकिन, लक्ष्य हासिल करना संभव नहीं लग रहा था। इस बीच उनकी पारी 90 रन पर समाप्त हुई। वह शतक लगाने से चूक गए। पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके और एक छक्का लगाया।

Advertisement

संक्षिप्त स्कोर:

दक्षिण अफ्रीका 50 ओवर में 315/6 (रयान रिकेल्टन 103, टेम्बा बावुमा 58; मोहम्मद नबी 2-51, फजलहक फारुकी 1-59)

संक्षिप्त स्कोर:

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार