Kolkata Knight Riders: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। 25 वर्षीय खिलाड़ी ने इस सीजन 10 मुकाबलों में कुल 35 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 210 रन देकर 13 विकेट हासिल किए। कार्तिक फिलहाल सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की टॉप-10 सूची में शामिल हैं।

Advertisement

8 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश के हापुड़ में जन्मे कार्तिक के पिता योगेंद्र नहीं चाहते थे कि बेटा उनके और परिवार के अन्य सदस्यों की तरह किसानी करे। यही वजह रही कि पिता ने कार्तिक को क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

गांव में पर्याप्त सुविधा नहीं थी, जिसके चलते पिता ने 13 वर्षीय कार्तिक को धनौरा गांव से मेरठ लेकर जाने का फैसला किया, जहां कार्तिक को सीवीपीएस क्रिकेट एकेडमी और भामाशाह पार्क में ट्रेनिंग दिलवाई।

हालांकि, पिता के पास इतनी रकम नहीं थी कि बेटे को बेहतर सुविधाएं दिला सकें। कार्तिक भी परिवार की स्थिति को समझते थे, उन्होंने खेतों से फसलों का बोझा लादकर उसे स्टोर तक पहुंचाने का काम शुरू किया, जिससे उनकी बाजुओं में ताकत आई। यही वजह है कि आज कार्तिक 140-145 किलोमीटर/प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंकने की क्षमता रखते हैं।

महज 4 साल में ही कार्तिक ने अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाते हुए अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी बदौलत वह उत्तर प्रदेश की रणजी टीम में शामिल हुए, जहां यूपी के लिए शानदार प्रदर्शन किया। जल्द ही उनका चयन भारत की अंडर-19 टीम में भी हो गया।

कार्तिक त्यागी को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2020 खेलने का मौका मिला, जिसमें भारत उप-विजेता रहा। इस वर्ल्ड कप में कार्तिक ने सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने 6 मुकाबलों में 13.91 की औसत के साथ 11 विकेट हासिल किए। राहुल द्रविड़ भी उनकी शानदार गेंदबाजी से प्रभावित थे।

Advertisement

गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने में माहिर कार्तिक को साल 2020 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने 1.30 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। उस सीजन कार्तिक ने 10 मैच खेले, जिसमें 9 विकेट निकाले। इसके बाद आईपीएल 2021 में कार्तिक 4 मुकाबलों में 4 विकेट ही निकाल सके। इसके बावजूद उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने आईपीएल 2022 के लिए 4 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ लिया।

अगले दो सीजन कार्तिक एसआरएच के लिए इसी रकम पर खेले, लेकिन कुल 5 मुकाबलों में 2 ही विकेट हासिल कर सके। आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने इस खिलाड़ी पर 60 लाख रुपए का दांव खेला, मगर उन्हें सिर्फ 1 ही मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें चार ओवर गेंदबाजी के बावजूद कोई विकेट हाथ नहीं लगा।

अब तक कार्तिक 3 अलग-अलग टीमों के लिए 20 आईपीएल मैच खेल चुके थे, लेकिन उनकी झोली में सिर्फ 15 ही विकेट थे। आलम ये रहा कि आईपीएल 2025 के लिए इस युवा खिलाड़ी पर किसी ने दांव नहीं खेला। इसके बाद कार्तिक ने अपने खेल को निखारते हुए घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का ध्यान खींचा। यही वजह रही कि कार्तिक को केकेआर ने 30 लाख रुपए के बेस प्राइज पर आईपीएल 2026 के लिए अपने साथ जोड़ लिया।

Advertisement

अगले दो सीजन कार्तिक एसआरएच के लिए इसी रकम पर खेले, लेकिन कुल 5 मुकाबलों में 2 ही विकेट हासिल कर सके। आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने इस खिलाड़ी पर 60 लाख रुपए का दांव खेला, मगर उन्हें सिर्फ 1 ही मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें चार ओवर गेंदबाजी के बावजूद कोई विकेट हाथ नहीं लगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

कार्तिक त्यागी के फर्स्ट क्लास करियर पर नजर डालें, तो उन्होंने 4 मुकाबलों की 7 पारियों में 7 विकेट हासिल किए हैं, जबकि 20 लिस्ट-ए 20 मुकाबलों में 34 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। कार्तिक ने टी20 फॉर्मेट में अब तक 46 मैच खेले हैं, जिसमें 33.54 की औसत के साथ 42 विकेट निकाले।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार