आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की भिड़ंत रविवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ हो रही है। इस मुकाबले का लुत्फ उठाने के लिए ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज एलन बॉर्डर भी ईडन गार्डन्स के मैदान पर पहुंचे। एलन ने ईडन गार्डन्स में घंटी बजाकर औपचारिक रूप से मैच की शुरुआत की।
इस खास मौके पर एलन बॉर्डर के साथ क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) के अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव बबलू कोले, संयुक्त सचिव मदन मोहन घोष और कोषाध्यक्ष संजय दास भी मौजूद रहे। 1987 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान रहे एलन बॉर्डर को सीएबी के पदाधिकारियों द्वारा एक विशेष स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया।
ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आरआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 155 रन लगाए। वैभव सूर्यवंशी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 28 गेंदों में 46 रनों की दमदार पारी खेली। वैभव ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 29 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 39 रन बनाए।
इस खास मौके पर एलन बॉर्डर के साथ क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) के अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव बबलू कोले, संयुक्त सचिव मदन मोहन घोष और कोषाध्यक्ष संजय दास भी मौजूद रहे। 1987 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान रहे एलन बॉर्डर को सीएबी के पदाधिकारियों द्वारा एक विशेष स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया।
Also Read: LIVE Cricket Score
केकेआर की तरफ से गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट निकाले। वहीं, वरुण चक्रवर्ती की घूमती गेंदों का जादू खूब चला और उन्होंने 4 ओवर में महज 14 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए। सुनील नरेन ने 26 रन खर्च करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। केकेआर ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स दो बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। हेटमायर और बृजेश शर्मा की टीम में वापसी हुई है।