Melbourne Cricket Ground: पर्थ टेस्ट के पहले दिन लंच से पहले सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल के डीआरएस निर्णय पर आउट होने के संबंध में पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा कि राहुल को आउट देने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं थे।

Advertisement

राहुल जब 26 के निजी स्कोर पर बल्लेबाज़ी कर रहे थे तब ऑन फ़ील्ड अंपायर रिचर्ड कैटलब्रॉ ने उन्हें मिचेल स्टार्क की गेंद पर कॉट बिहाइंड की अपील पर नॉट आउट करार दिया था। ऑस्ट्रेलिया ने रिव्यू लिया और रिप्ले में जब गेंद बल्ले के क़रीब से गुज़र रही थी तब स्निको में स्पाइक दिखाई दिया था, लेकिन उसी समय राहुल का बल्ला भी पैड से टकराया था। थर्ड अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ ने कैटलब्रॉ से अपना निर्णय पलटने के लिए कह दिया। इस निर्णय पर राहुल अपनी असहमति जताते हुए पवेलियन की ओर लौट गए और भारत के 47 के स्कोर पर चार विकेट गिर गए।

Advertisement

मांजरेकर ने तकनीक का पूरा इस्तेमाल ना हो पाने का हवाला देते हुए कहा कि टीवी अंपायर को ऑनफ़ील्ड अंपायर से उनका निर्णय पलटने के लिए नहीं कहना चाहिए था।

मांजरेकर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, "सबसे पहले तो मैं टीवी अंपायर को उपलब्ध कराई गई सुविधा से निराश हूं। उन्हें और सबूत मुहैया कराए जाने चाहिए थे। सिर्फ़ कुछ एंगल के आधार पर मुझे नहीं लगता कि इतना महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाना चाहिए था। मेरा प्वाइंट यह है कि नेकेड आई से सिर्फ़ यही चीज़ नज़र आ रही थी कि बल्ले का पैड से संपर्क हुआ था। इसके अलावा आपको किसी भी नतीजे पर पहुंचने के लिए स्निको की ज़रूरत थी।"

मांजरेकर ने कहा, "इसलिए अगर बल्ले पर गेंद लगी थी तब ज़ाहिर तौर पर स्निको पर एक और स्पाइक होना चाहिए था क्योंकि बिना किसी संदेह के दो घटनाएं हुई थीं। देखने में यह पूरी तरह से स्पष्ट था कि बल्ले और पैड का संपर्क हुआ है। अगर स्पाइक उसका था तब बाहरी किनारा लगने के सवाल पैदा नहीं होता। अगर दो स्पाइक दिखाई देते तब यह कहा जा सकता था कि पहला स्पाइक बल्ले के गेंद पर लगने का था। ऐसे में यह टीवी अंपायर को उपलब्ध कराई गई ख़राब सुविधा से अधिक कुछ नहीं था।"

मांजरेकर ने कहा, "अगर दो स्पाइक नहीं थे तब फ़ैसला बल्ले के पैड से टकराने के आधार पर ही लिया जाना चाहिए था। मेरे हिसाब से यह कुल मिलाकर ख़राब निर्णय था और इसके लिए ऑनफ़ील्ड अंपायर को दोष नहीं दिया जा सकता। राहुल के लिए बुरा लगता है, पारी की शुरुआत करने में कितनी मेहनत लगती है और भारत के साथ साथ उनके ख़ुद के करियर के लिए यह कितना महत्वपूर्ण समय है।"

Advertisement

हालांकि पूर्व अंपायर साइमन टॉफेल का मानना है कि गेंद का बल्ले से संपर्क हुआ था लेकिन चूंकि बल्ला भी पैड से टकराया होगा इसलिए ऐसी असमंजस की स्थिति पनपी होगी।

मांजरेकर ने कहा, "अगर दो स्पाइक नहीं थे तब फ़ैसला बल्ले के पैड से टकराने के आधार पर ही लिया जाना चाहिए था। मेरे हिसाब से यह कुल मिलाकर ख़राब निर्णय था और इसके लिए ऑनफ़ील्ड अंपायर को दोष नहीं दिया जा सकता। राहुल के लिए बुरा लगता है, पारी की शुरुआत करने में कितनी मेहनत लगती है और भारत के साथ साथ उनके ख़ुद के करियर के लिए यह कितना महत्वपूर्ण समय है।"

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार