कोलकाता नाईट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ ईडन गार्डन में आईपीएल मुकाबले में बुधवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतने के बाद कहा कि पिच ड्राई लग रही है और पिछले दो मुकाबलों में उनकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है इसलिए उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। रहाणे ने कहा कि उनकी टीम एक समय पर एक मैच ले रही है। कोलकाता की टीम में एक बदलाव है, चोटिल वेंकटेश अय्यर की जगह मनीष पांडे की वापसी हुई है।

Advertisement

सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बोलते ही कोलकाता में काफी शोर गूंज उठा। धोनी ने कहा कि इस जगह पर उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत से पहले ही ईडन गार्डन्स और इसके आसपास काफी क्रिकेट खेली है। धोनी ने कहा कि उनकी टीम की कोशिश यही है कि शेष मुकाबलों में उन सवालों के जवाब तलाशें और अगले सीजन की तैयारी करें। धोनी ने कहा कि वह आश्वस्त नहीं थे कि पहले क्या करना मुनासिब होगा। आज शेख रशीद और सैम करन बाहर हैं। डेवोन कॉन्वे और रविचंद्रन अश्विन की वापसी हुई है और उर्विल पटेल भी आज खेलेंगे।

टीमें:

कोलकाता नाइट राइडर्स : रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नारायण, मनीष पांडे, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मोईन अली, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती

इम्पैक्ट सब : एनरिख नॉर्खिए, मयंक मार्कंडे, हर्षित राणा, अनुकूल रॉय, लवनीत सिसोदिया

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स : आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, डेवोन कॉन्वे, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, एम एस धोनी (कप्तान), आर अश्विन, अंशुल काम्बोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मतिशा पथिराना

इम्पैक्ट सब : एनरिख नॉर्खिए, मयंक मार्कंडे, हर्षित राणा, अनुकूल रॉय, लवनीत सिसोदिया

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार