आईपीएल 2025 के 47वें मुकाबले में मेजबान राजस्थान रॉयल्स (आरआर) का सामना पड़ोसी गुजरात टाइटंस (जीटी) से जयपुर में होगा। इस सत्र में जीटी की टीम आठ मैचों में छह जीत और बेहतर नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर है, वहीं पिछले साल क्वालिफायर तक पहुंची आरआर की टीम नौ मैचों में सिर्फ दो जीत के साथ अंक तालिका के दूसरे हिस्से में संघर्ष कर रही है।

Advertisement

दोनों टीमों के बीच अब तक हुए सात मुकाबलों में भी जीटी का पलड़ा भारी है और आरआर ने इसमें से सिर्फ एक मैच जीता है। जयपुर में हुए दोनों टीमों के बीच दो मुकाबलों में तो जीटी ने ही दोनों मैचों में बाजी मारी है। आइए डालते हैं इस मैच से जुड़े कुछ प्रमुख आंकड़ों और मैच-अप्स पर नजर।

Advertisement

बटलर अपनी पुरानी टीम के खिलाफ बोल सकते हैं हल्ला

जॉस बटलर पिछले सीजन तक आरआर के साथ थे, लेकिन ओपनिंग में संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल को देखते हुए आरआर ने उन्हें आश्चर्यजनक रूप से रिलीज कर दिया था। जीटी में भी गिल और साई सुदर्शन के शानदार फॉर्म को देखते हुए बटलर नंबर तीन पर आ रहे हैं, लेकिन तीन अर्धशतकों के साथ 356 रन बनाकर उन्होंने यह बताया है कि उनको छोड़ना आरआर की गलती थी।

आरआर के गेंदबाजों के खिलाफ बटलर तेजी से रन बनाते हैं और कोई भी गेंदबाज उनको परेशान नहीं कर पाया है। संदीप शर्मा के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 207, जोफ्रा आर्चर के खिलाफ 188 और महीश तीक्षणा के खिलाफ 153 है। इसमें से सिर्फ आर्चर ही उन्हें सात में से दो पारियों में आउट कर पाए हैं। चूंकि इस सीजन से पहले जयपुर बटलर का होमग्राउंड था, इसलिए उनका रिकॉर्ड भी इस मैदान पर शानदार रहा है। वह जयपुर में 45 की औसत और 140 के स्ट्राइक रेट से 769 रन बना चुके हैं, जिसमें पांच अर्धशतक और एक शतक शामिल है।

गिल का तोड़ आर्चर के पास है

Advertisement

इस सीजन शुभमन गिल ने अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों से प्रभावित किया है। उनकी टीम ने आठ में से छह मुकाबले जीते हैं और बेहतर नेट रन रेट के साथ फिलहाल वे शीर्ष पर हैं। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने बल्ले से भी तीन अर्धशतक लगाते हुए 44 की औसत और 153 के स्ट्राइक रेट से 300 से ऊपर रन बनाए हैं। पिछले मैच में भी उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 90 रनों की एक बेहतरीन पारी खेली थी, लेकिन इस सीजन के अपने पहले शतक से चूक गए थे।

हालांकि आरआर के खिलाफ मैच में जोफ्रा आर्चर उनके बल्ले का मुंह बंद रख सकते हैं। आर्चर ने जीटी के कप्तान को पांच में से तीन पारियों में आउट किया है, जबकि वह आर्चर पर सिर्फ 67 के स्ट्राइक रेट से 10 रन ही बना पाए हैं। गिल भी अपने बेहतरीन फॉर्म के जरिए आर्चर का तोड़ निकालने की कोशिश करेंगे। गिल के लिए अच्छी बात यह है कि उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ (37 की औसत से 446 रन) और जयपुर में (57 की औसत से 114) रन बनाए हैं, हालांकि उन्हें अपना स्ट्राइक रेट सुधारना होगा, जो कि 120 में है।

गिल को आर्चर के अलावा आरआर के गेंदबाजों तुषार देशपांडे, वनिंदु हसरंगा और आकाश मधवाल ने भी दो बार आउट किया है, जबकि वह तीक्षणा का भी एक बार शिकार हुए हैं।

Advertisement

शिमरॉन हेटमायर का खामोश रह सकता है बल्ला

हेटमायर आरआर के उन विदेशी खिलाड़ियों में से थे, जिनको आरआर ने बटलर के ऊपर तरजीह दी थी। हालांकि हेटमायर इस भरोसे को कायम नहीं रख पाए और इस सीजन नौ मैचों में उनके नाम सिर्फ एक अर्धशतक है। उन्हें आरआर फिनिशर के तौर पर इस्तेमाल करती है, लेकिन वह इस भूमिका को निभा नहीं पाए हैं और आरआर लगातार तीन नजदीकी मुकाबले जीतते-जीतते हार गई है।

इस मैच में भी हेटमायर का बल्ला खामोश रह सकता है क्योंकि वह राशिद खान के खिलाफ टी20 मैचों में छह बार आउट हुए हैं। इसके अलावा सिराज ने भी उन्हें दो टी20 पारियों में आउट किया है। हालांकि दोनों पर सिराज कम से कम 140 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। जीटी टीम के खिलाफ हेटमायर का ओवरऑल रिकॉर्ड अच्छा रहा है और वह इस टीम के खिलाफ 34 की औसत और 154 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल है।

Advertisement

हेटमायर आरआर के उन विदेशी खिलाड़ियों में से थे, जिनको आरआर ने बटलर के ऊपर तरजीह दी थी। हालांकि हेटमायर इस भरोसे को कायम नहीं रख पाए और इस सीजन नौ मैचों में उनके नाम सिर्फ एक अर्धशतक है। उन्हें आरआर फिनिशर के तौर पर इस्तेमाल करती है, लेकिन वह इस भूमिका को निभा नहीं पाए हैं और आरआर लगातार तीन नजदीकी मुकाबले जीतते-जीतते हार गई है।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार