पंजाब किंग्स की एक शानदार ओपनिंग साझेदारी और विशाल स्कोर बारिश की भेंट चढ़ी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में शनिवार रात यहां ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ पंजाब किंग्स का मुकाबला बिना किसी नतीजे के रद्द कर दिया गया।

Advertisement

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। युवा प्रियांश आर्य और विस्फोटक प्रभसिमरन सिंह के बीच 120 रनों की शानदार ओपनिंग साझेदारी हुई। दोनों सलामी बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत, पंजाब किंग्स ने एक ऐसी पिच पर 201 रनों का ऐसा पहाड़ खड़ा कर दिया जिसे दोनों टीमों द्वारा धीमा बताया गया था।

Advertisement

लेकिन जैसे ही लक्ष्य का पीछा करने के लिए कोलकाता के सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतरे। अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी, जिससे खिलाड़ियों को दूसरी पारी के एक ओवर के बाद ही मैदान से बाहर जाना पड़ा।

ग्राउंड स्टाफ के बेहतरीन प्रयासों के बावजूद एक घंटे से ज्यादा की देरी के बाद मैच को अंततः रद्द कर दिया गया।

दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा। हालांकि, आज अपने बल्लेबाजों के प्रदर्शन से जहां पंजाब किंग्स खुश दिखी तो वहीं, परिणाम का अंत नहीं निकलने से निराश भी थे।

पंजाब किंग्स की पारी में प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह के बीच शानदार साझेदारी देखने को मिली, दोनों बल्लेबाजों ने केकेआर के गेंदबाजी की जमकर क्लास ली। आर्या शुरू से ही शानदार फॉर्म में थे, उन्होंने आसानी से कवर ड्राइव लगाए। जबकि प्रभसिमरन ने बेहतरीन खेल दिखाया और एक से बढ़कर एक शॉट्स खेले।

Advertisement

दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा। हालांकि, आज अपने बल्लेबाजों के प्रदर्शन से जहां पंजाब किंग्स खुश दिखी तो वहीं, परिणाम का अंत नहीं निकलने से निराश भी थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार