Kolkata Knight Riders: हाई स्कोरिंग मैच में पंजाब किंग्स ने यहां शुक्रवार को ईडेन गार्डेंस के ऐतिहासिक मैदान में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 262 रनों का लक्ष्य हासिल कर आईपीएल के इतिहास में सफल रन चेज का नया रिकॉर्ड बना दिया।

Advertisement

कोलकाता ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 261 रन बनाये जो उस समय पहाड़ सा स्कोर लग रहा था। औपनर फिल सॉल्ट ने 75 रन (37 गेंद, छह छक्के, छह चौके) और सुनील नारायण ने 71 रन (32 गेंद, चार छक्के, नौ चौके) बनाये और पहले विकेट के लिए मात्र 10.2 ओवर में 138 रन की साझेदारी की। वेंकटेश अय्यर (23 गेंद में 39 रन), श्रेयस अय्यर (10 गेंद में 28 रन) और आंद्रे रसेल (12 गेंद में 24 रन) ने भी तेज खेलते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Advertisement

लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम के इरादे कुछ और ही थे। उसने 18.4 ओवर में मात्र दो विकेट खोकर 262 रन बनाकर पहाड़ को बौना साबित कर दिया।

आईपीएल में सफल रन चेज का पिछला रिकॉर्ड 27 सितंबर 2020 को राजस्थान रॉयल्स ने बनाया था। उसने शारजाह में हुए मैच में किंग्स इलेवेन पंजाब के 223/2 के जवाब में 19.3 ओवर में 226/6 बनाये थे।

पंजाब किंग्स के लिए जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंद पर नाबाद 108 रन बनाये। उन्होंने नौ छक्के और आठ चौके लगाये। शशांक सिंह ने 28 गेंद में नाबाद 68 रन बनाये। उन्होंने भी आठ छक्के और दो चौके लगाये। बेयरस्टो ने प्रभसिमरन सिंह (20 गेंद में 54) के साथ पहले विकेट के लिए छह ओवर में 93 रन जोड़े।

सुनील नारायण को छोड़कर कोलकाता के सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई। नारायण ने चार ओवर में 24 रन देकर रिली रोसो (26) का विकेट लिया। उन्होंने प्रभसिमरन को रन आउट भी किया।

Advertisement

केकेआर की पारी में अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिए जबकि सैम करन, हर्शल पटेल और राहुल चाहर के खाते में एक-एक विकेट आये।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार