Legends League Cricket: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर और अनुभवी कोच लालचंद राजपूत को आगामी टी20 मुंबई लीग 2025 के लिए लीग सलाहकार नियुक्त किया है। साथ ही एसोसिएशन ने एक ऐसी समर्पित टीम की घोषणा की है जो उनके साथ प्रतिभा पहचान और विकास को मजबूत करने के लिए काम करेगी।

Advertisement

लालचंद राजपूत (63) का कोचिंग के क्षेत्र में लंबा अनुभव है। वह 2007 में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के मैनेजर थे। वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात की राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच हैं। पूर्व में अफगानिस्तान और जिंबाब्वे के कोच भी रहे हैं।

Advertisement

घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कोच और नेतृत्व की भूमिका में लंबा अनुभव रखने वाले लालचंद राजपूत के साथ प्रतिभा पहचान और विकास के लिए गठित टीम में संजय पाटिल, गुलाम पारकर, रवि ठक्कर और मुसाविर खोटे शामिल हैं, जो मुंबई क्रिकेट के जाने-माने नाम हैं।

एमसीए सचिव अभय हडप ने कहा, "हम टी20 मुंबई लीग 2025 के लिए लीग सलाहकार के रूप में लालचंद राजपूत का स्वागत करते हुए रोमांचित हैं। खेल के विकास के लिए उनका विशाल अनुभव और समर्पण उन्हें लीग का मार्गदर्शन करने और उभरती प्रतिभाओं को निखारने के लिए एकदम सही विकल्प बनाता है। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में, लीग मुंबई क्रिकेट उत्कृष्टता को प्रदर्शित करने के लिए एक प्रमुख मंच के रूप में विकसित होती रहेगी।"

टी20 मुंबई लीग छह साल बाद फिर से आयोजित हो रही है। यह लीग का तीसरा सीजन होगा। अगले सीजन से पहले बड़े स्तर पर नीलामी होनी तय है। टी20 मुंबई लीग में मुंबई से संबंध रखने वाले भारतीय टीम के बड़े चेहरे भी खेलते नजर आएंगे। इसमें सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, सरफराज खान और शार्दुल ठाकुर शामिल हैं। मुशीर खान और अंगकृष रघुवंशी जैसे युवा भी खेलते नजर आएंगे।

लीग में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। ये टीमें हैं - सोबो मुंबई फॉल्कंस, बांद्रा ब्लास्टर्स, एआरसीएस अंधेरी, ईगल थाणे स्ट्राइकर्स, आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबअर्ब्स, मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स, ट्राइंफ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट और नॉर्थ मुंबई पैंथर्स।

Advertisement

टी20 मुंबई लीग छह साल बाद फिर से आयोजित हो रही है। यह लीग का तीसरा सीजन होगा। अगले सीजन से पहले बड़े स्तर पर नीलामी होनी तय है। टी20 मुंबई लीग में मुंबई से संबंध रखने वाले भारतीय टीम के बड़े चेहरे भी खेलते नजर आएंगे। इसमें सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, सरफराज खान और शार्दुल ठाकुर शामिल हैं। मुशीर खान और अंगकृष रघुवंशी जैसे युवा भी खेलते नजर आएंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार