Chennai Super Kings: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने जीत के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में अपना अभियान शुरू किया है। इस टीम ने सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के विरुद्ध 8 विकेट से मैच अपने नाम किया। शानदार जीत के बाद कप्तान रियान पराग ने सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को सराहा, जिन्होंने तूफानी पारी खेली।

Advertisement

जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा, "टॉस हमारे लिए थोड़ा लकी रहा। यह लाल मिट्टी का विकेट था और बारिश भी हुई थी। गेंदबाजों ने अपनी योजना को अच्छी तरह लागू किया। कप्तानी के लिए काफी तैयारी की है, लक्ष्य ट्रॉफी जीतना है। प्लानिंग और रणनीति पर काफी समय दिया गया। हम स्मार्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं और हालात के अनुसार ढलना चाहते हैं, जो आज हमने किया। सभी गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, तेज गेंदबाज काफी प्रभावी रहे। गुवाहाटी की पिच 'जड्डू भाई' के लिए अनुकूल रही।"

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदो में 5 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 52 रन बनाए। 15 वर्षीय खिलाड़ी ने महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यशस्वी जायसवाल के साथ 75 रन की साझेदारी ने टीम के लिए जीत की नींव रखी।

कप्तान ने सूर्यवंशी की तारीफ में कहा, "मैं वैभव से कहता हूं कि आप पूरे 14 मैच खेलो, मैदान या मीडिया की बातों से परेशान मत हो। कोचों से भी कहता हूं कि उन्हें खुलकर खेलने दें। नेट्स में उन्हें देखकर हम काफी प्रभावित हुए।"

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदो में 5 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 52 रन बनाए। 15 वर्षीय खिलाड़ी ने महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यशस्वी जायसवाल के साथ 75 रन की साझेदारी ने टीम के लिए जीत की नींव रखी।

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने कहा, "आप पिछली चीजों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ते हैं। अगला मैच तीन दिन में है। टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं, शुरुआत थोड़ी नर्वस थी लेकिन एक मैच खेल लेना अच्छा रहा। मैं हमेशा पूरी तरह आक्रामक खेलने में विश्वास नहीं करता, लेकिन इम्पैक्ट प्लेयर नियम के कारण यह समझना मुश्किल है कि सही स्कोर क्या होगा। बल्लेबाजों के लिए जरूरी है कि वे खुद पर भरोसा रखें और मौका मिले तो शॉट खेलने से न चूकें।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार