इंग्लैंड टीम के लिए एशेज 2025-26 की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया ने दो दिन के अंदर हरा दिया। इंग्लैंड ने अपने 20 विकेट 67.3 ओवर में गंवा दिए। हार के बाद इंग्लैंड अपनी बल्लेबाजी को लेकर आलोचना का शिकार है। लेकिन, कोच ब्रेंडन मैकुलम ने टीम का बचाव किया है।

Advertisement

ब्रेंडन मैकुलम ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि हम 204 रन का बचाव कर लेंगे, लेकिन ट्रेविस हेड की आसाधारण पारी की वजह से हमें हार का सामना करना पड़ा। मैंने जितनी बेहतरीन टेस्ट पारियां देखी हैं, ये उसमें से एक थी। हम हार से निराश नहीं हैं। हेड की बल्लेबाजी देख हमारा भी आत्मविश्वास कहीं न कहीं बढ़ा है। एशेज मैराथन की तरह है। हम अगले मैचों में जोरदार वापसी करेंगे।

Advertisement

इंग्लैंड के कोच ने कहा कि हमारी दूसरी पारी जब समाप्त हुई तो मेरी बात पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट से हुई थी। गिलक्रिस्ट ने कहा था कि हमने 30 रन अधिक बना लिए हैं। लेकिन, जिस तरह की बल्लेबाजी ट्रेविस हेड ने की, उसे देख मुझे लगता है कि हम कम-से-कम 230 रन कम रह गए थे।

मैकुलम ने हेड के अलावा ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज स्कॉट बोलैंड की भी तारीफ की।

इंग्लैंड के मुख्य कोच ने हार के बावजूद इंग्लैंड की बल्लेबाजी शैली का बचाव करते हुए कहा कि ड्रेसिंग रूम का माहौल ठीक है। हमें अपने अप्रोच पर विश्वास है और हम अगले मैचों में निश्चित रूप से वापसी करेंगे।

इंग्लैंड ने चौथी पारी में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 205 का लक्ष्य दिया था। इंजर्ड उस्मान ख्वाजा की जगह कप्तान स्टीव स्मिथ ने ट्रेविस हेड को पारी की शुरुआत के लिए भेजा। हेड ने 69 गेंद पर शतक लगाते हुए 83 गेंद पर 4 छक्के और 16 चौके की मदद से 123 रन की पारी खेली। इस पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 28.2 ओवर में 2 विकेट पर 205 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया।

Advertisement

इंग्लैंड के मुख्य कोच ने हार के बावजूद इंग्लैंड की बल्लेबाजी शैली का बचाव करते हुए कहा कि ड्रेसिंग रूम का माहौल ठीक है। हमें अपने अप्रोच पर विश्वास है और हम अगले मैचों में निश्चित रूप से वापसी करेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

दूसरा टेस्ट 4 दिसंबर से ब्रिसबेन में खेला जाएगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार