महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता भारतीय टीम की खिलाड़ी स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और राधा यादव से मुलाकात की। इस दौरान इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अजित पवार, मंत्री आशीष शेलार और माणिकराव कोकाटे भी मौजूद थे।

Advertisement

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और राधा यादव को सम्मानित किया। उन्होंने महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अमोल मुजूमदार को भी सम्मानित किया। इसके बाद एक ग्रुप फोटो खिंचाई गई।

Advertisement

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि हमारी टीम ने आईसीसी महिला विश्व कप ट्रॉफी जीती है। उन्होंने कहा, "भारत को उन पर गर्व है। हम पूरी टीम को आमंत्रित करना चाहते थे, जो हम भविष्य में निश्चित रूप से करेंगे। आज, महाराष्ट्र के खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है और महाराष्ट्र को गौरव दिलाने के लिए हम उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।"

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "यह हम सभी के लिए और पूरे देश के लिए बहुत गर्व की बात है कि हमारी महिला टीम ने आईसीसी महिला विश्व कप जीत लिया है। इतिहास पर नजर डालें तो इससे पहले केवल दो या तीन टीमों ने ही यह खिताब जीता था और यह पहली बार है जब भारत ने इसे हासिल किया है। 2017 में, हम फाइनल में पहुंचे थे, लेकिन जीत नहीं पाए थे, इसलिए यह जीत सभी भारतीयों को बहुत गर्व से भर देती है।"

इस मौके पर टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने कहा, "वर्षा बंगले में आकर और इतना सम्मान पाकर बहुत अच्छा लगा। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी उपस्थित थे। यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण था और हम हमेशा आभारी रहेंगे।"

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "यह हम सभी के लिए और पूरे देश के लिए बहुत गर्व की बात है कि हमारी महिला टीम ने आईसीसी महिला विश्व कप जीत लिया है। इतिहास पर नजर डालें तो इससे पहले केवल दो या तीन टीमों ने ही यह खिताब जीता था और यह पहली बार है जब भारत ने इसे हासिल किया है। 2017 में, हम फाइनल में पहुंचे थे, लेकिन जीत नहीं पाए थे, इसलिए यह जीत सभी भारतीयों को बहुत गर्व से भर देती है।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

जेमिमा रोड्रिग्स ने अपने एक यादगार पल के बारे में बताया, "बचपन से ही यह हर किसी का सपना होता था। जब सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम के साथ विश्व कप जीता था, तो उनका और मेरा घर अगल-बगल में था। मैं अपनी बालकनी से उन्हें उनकी कार में आते हुए देखती थी। बांद्रा में इतनी भीड़ होती थी कि उनकी कार मुश्किल से हिल पाती थी। मैं उस समय सिर्फ 11 साल की थी।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार