भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में जारी टेस्ट से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत की है। उन्हें इंजर्ड आकाश दीप की जगह टीम में शामिल किया गया है। डेब्यू का मौका मिलने पर अंशुल काफी उत्साहित हैं।

Advertisement

अंशुल कंबोज को टेस्ट कैप पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दीप दासगुप्ता ने दिया।

Advertisement

24 साल के कंबोज ने कहा कि यह एक अवास्तविक एहसास है। मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मैं बस जितना हो सके, उतना बेहतर करने की कोशिश करूंगा।

कंबोज अपने होम टाउन करनाल में ड्यूक्स गेंद से इस उम्मीद में अभ्यास कर रहे थे कि अगर इंग्लैंड में कोई गेंदबाज इंजर्ड हुआ तो उन्हें मौका मिल सकता है। ऐसा ही हुआ। मैनचेस्टर टेस्ट से पहले अर्शदीप सिंह चोटिल हो गए और उनकी जगह पर कंबोज को मौका दिया गया। कंबोज टेस्ट में डेब्यू करने वाले भारत के 318वें खिलाड़ी बने।

अंशुल कंबोज ने पिछले सीजन में रणजी ट्रॉफी के दौरान बेहतरीन गेंदबाजी की थी और पहली बार चयनकर्ताओं और फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। केरल के खिलाफ रणजी मैच में हरियाणा के लिए खेलते हुए एक पारी में उन्होंने सभी 10 विकेट लिए थे। यह एक असाधारण उपलब्धि है।

कंबोज अपने होम टाउन करनाल में ड्यूक्स गेंद से इस उम्मीद में अभ्यास कर रहे थे कि अगर इंग्लैंड में कोई गेंदबाज इंजर्ड हुआ तो उन्हें मौका मिल सकता है। ऐसा ही हुआ। मैनचेस्टर टेस्ट से पहले अर्शदीप सिंह चोटिल हो गए और उनकी जगह पर कंबोज को मौका दिया गया। कंबोज टेस्ट में डेब्यू करने वाले भारत के 318वें खिलाड़ी बने।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय ए टीम इंग्लैंड दौरे पर थी, जहां उसे दो चार दिवसीय मैच खेलने थे। कंबोज ए टीम का हिस्सा थे। नॉर्थम्प्टन में चार दिवसीय मैच में, उन्होंने दोनों पारियों में दो-दो विकेट लिए और दूसरी पारी में 51 रन बनाकर नाबाद रहे थे। इस तरह उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से धैर्य और नियंत्रण दिखाया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार