इंग्लैंड क्रिकेट टीम 2015 के बाद से एशेज नहीं जीत पाई है। इंग्लैंड ने आखिरी बार अपने घर में खिताब जीता था। एशेज 2025-26 की शुरुआत शुक्रवार से पर्थ में हो रही है। इंग्लैंड दमदार आगाज के साथ सीरीज की शुरुआत करने के इरादे से उतरेगी। लेकिन इंग्लैंड की राह में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन बाधा बन सकते हैं।

Advertisement

मार्नस लाबुशेन का पर्थ में रिकॉर्ड बेहद शानदार है। लाबुशेन पर्थ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। लाबुशेन ने पर्थ में 4 टेस्ट मैच खेले हैं। 3 शतक की मदद से उन्होंने 524 रन बनाए हैं। लाबुशेन पिच पर टिककर लंबी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं। इंग्लैंड के लिए पर्थ में वह बड़ा खतरा बन सकते हैं।

Advertisement

लाबुशेन मौजूदा टीम में ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ के साथ सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। किसी भी पिच परिस्थिति के मुताबिक खेलने की उनकी क्षमता ही उन्हें खास बनाती है। न सिर्फ पर्थ टेस्ट बल्कि एशेज 2025-26 में भी लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया के लिए अहम होंगे। 31 साल के इस बल्लेबाज ने 58 टेस्ट मैचों की 104 पारियों में 11 शतक और 23 अर्धशतक लगाते हुए 4,435 रन बनाए हैं। 215 उनका सर्वाधिक स्कोर है।

वैसे, ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड भी पर्थ में शानदार रहा है।

ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में सिर्फ एक मैच गंवाया है। पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली इकलौती टीम भारत है। 2024 में भारत ने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। इसके अलावा, भारत (2018), पाकिस्तान (2023), वेस्टइंडीज (2022) और न्यूजीलैंड (2019) के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट में पर्थ में जीत दर्ज की है। पर्थ में पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 में भारत के खिलाफ खेला था।

वैसे, ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड भी पर्थ में शानदार रहा है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन: उस्मान ख्वाजा, जेक वेदरल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड, ब्रेंडन डॉगेट

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार