Patanjali Research Institute: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने अपने कॉलम के जरिए डेविड वार्नर पर हमला बोला था। जिसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने इस मामले पर एक्शन लेते हुए जॉनसन को ऑप्टस स्टेडियम में गेस्ट स्पीकर के तौर पर शामिल नहीं करने का फैसला लिया।

Advertisement

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में मिचेल जॉनसन को ऑप्टस स्टेडियम में गेस्ट स्पीकर के तौर पर शामिल नहीं होने दिया गया।

Advertisement

न्यूज कॉर्प की रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने फैसला किया कि वह पर्थ टेस्ट के दौरान जॉनसन को गेस्ट के रूप में शामिल करने की अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान नहीं कर सकता। उन्होंने द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन के लिए अपने विवादास्पद कॉलम में वार्नर और बेली की आलोचना की थी।

सीए के प्रवक्ता ने मंगलवार को न्यूज कॉर्प को बताया, "मिचेल ऑस्ट्रेलिया के सबसे प्रसिद्ध गेंदबाजों में से एक हैं, लेकिन इस अवसर पर हमने महसूस किया कि यह सभी के हित में था कि वह सीए समारोह में गेस्ट स्पीकर के तौर पर शामिल नहीं रहें।"

रिपोर्ट में बताया गया है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी माइक हसी कथित तौर पर जॉनसन की जगह दोपहर के लंच के कार्यक्रम में गेस्ट स्पीकर के रूप में शामिल हुए।

जॉनसन ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले वार्नर पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह 2018 में सैंड पेपरगेट में अपनी भूमिका के कारण एससीजी में हीरो की विदाई के लायक नहीं हैं।

Advertisement

हालांकि, वार्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के शुरुआती दिन 211 गेंदों पर 164 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेलकर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया।

अपनी अविश्वसनीय पारी के दौरान, वार्नर मैथ्यू हेडन और माइकल क्लार्क को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष पांच खिलाड़ियों में शामिल हो गए।

इसके अलावा, सर्वकालिक सूची में उनकी इस शतकीय पारी ने उन्हें सर विव रिचर्ड्स और वीरेंद्र सहवाग से आगे निकलने में मदद की।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार