1996 के चैंपियन श्रीलंका को भारत में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक होने वाले विश्व कप में चोटिल स्टार लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा की भागीदारी पर अभी भी उम्मीदें हैं। एशिया कप फाइनल में श्रीलंका को भारत ने बुरी तरह हराया। अब इस हार से सीख लेते हुए श्रीलंकाई टीम वर्ल्ड कप के लिए मैदान में उतरेगी।

Advertisement

मगर, टीम को अपने एक स्टार खिलाड़ी की कमी खल रही है। वो कोई और नहीं बल्कि लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा हैं, जो अपने फिरकी के जादू से विरोधी बल्लेबाजों के लिए 'काल' बन जाते हैं।

Advertisement

हसरंगा अभी भी लंका प्रीमियर लीग के प्लेऑफ के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे हैं। चोट के कारण 26 वर्षीय इस खिलाड़ी को एशिया कप से बाहर होना पड़ा था। अब उनके वर्ल्ड कप से बाहर होने की खबर आ रही है।

श्रीलंका मेडिकल पैनल के प्रमुख अर्जुन डी सिल्वा ने श्रीलंका में द संडे टाइम्स अखबार के हवाले से कहा, ''हम विदेशी डॉक्टरों से सलाह ले रहे हैं कि उन्हें सर्जरी की जरूरत है या नहीं। यदि सर्जरी होती है तो वह कम से कम तीन महीने के लिए टीम से बाहर रहेगा। स्थिति उतनी अच्छी नहीं है और इसकी बहुत कम संभावना है कि वह विश्व कप खेल पाएगा।''

पिछले कुछ वर्षों में हसरंगा श्रीलंका की गेंदबाजी लाइन-अप में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं और साल की शुरुआत में जिम्बाब्वे में वनडे विश्व कप क्वालीफायर टूर्नामेंट के दौरान विकेट चार्ट में शीर्ष पर रहे थे, जिसे जीतकर श्रीलंका ने वर्ल्ड कप के लिए अपना स्थान पक्का किया था।

डी सिल्वा ने कहा, "वह हमारे गेंदबाजी लाइन-अप के एक प्रमुख हथियार हैं। हम अन्य विकल्पों पर विचार कर रहे हैं कि हम कम से कम महत्वपूर्ण खेलों के उसे टीम में रख सकें। हालांकि, यह सब उस सलाहकार की राय पर निर्भर करता है जिसे हम उनकी रिपोर्ट दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।''

Advertisement

बांग्लादेश के साथ श्रीलंका उन दो टीमों में से एक है, जिन्होंने अभी तक इस साल के विश्व कप के लिए अपनी टीम की घोषणा नहीं की है। टूर्नामेंट के लिए सभी दस टीमों के पास 15 खिलाड़ियों का अपना अंतिम समूह आईसीसी को सौंपने के लिए 28 सितंबर तक का समय है।

Also Read: Live Score

श्रीलंका, जो 2007 और 2011 संस्करणों में उपविजेता भी है। 7 अक्टूबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने विश्व कप 2023 अभियान की शुरुआत करेगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार