ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श प्रचंड फॉर्म में चल रहे हैं। मार्श ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नाबाद शतक लगाते हुए ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में जीत दिला दी।

Advertisement

बे ओवल में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 157 रन का लक्ष्य दिया था। सलामी बल्लेबाजी करने आए मार्श ने महज 52 गेंद पर 7 छक्के और 8 चौके लगाते हुए नाबाद 103 रन की पारी खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया को न सिर्फ मैच जितवाया बल्कि सीरीज भी जीता दी।

Advertisement

आश्चर्यजनक यह है कि मार्श के अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक सका। हेड 8, मैट शॉर्ट 7, टिम डेविड 3, एलेक्स कैरी 1, मार्क्स स्टॉयनिस 2 और जेवियर बार्टलेट 1 रन बनाकर आउट हुए। सातवें नंबर पर आए मिचेल ओवेन ने 14 जबकि नवें नंबर पर आए सिन एबॉट ने 7 गेंद पर नाबाद 13 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 18 ओवर में 7 विकेट पर 160 रन बनाकर 3 विकेट से मैच जीता।

न्यूजीलैंड के लिए जिमी निशम ने 4 ओवर में 26 रन देकर 4, जैकब डफी ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 और बिन सियर्स ने 1 विकेट लिए।

इससे पहले टॉस गंवाने के बाद न्यूजीलैंड ने टिम सिफर्ट के 48, माइकल ब्रेसवेल के 26 और जिमी निशम के 25 रन की बदौलत 9 विकेट पर 156 रन बनाए थे।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सिन एबॉट ने 3, जोश हेजलवुड, जेवियर बार्टलेट, एडम जांपा और स्टॉयनिस ने 1-1 विकेट लिए।

Advertisement

इससे पहले टॉस गंवाने के बाद न्यूजीलैंड ने टिम सिफर्ट के 48, माइकल ब्रेसवेल के 26 और जिमी निशम के 25 रन की बदौलत 9 विकेट पर 156 रन बनाए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

मिशेल मार्श प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार