Lucknow Super Giants: टखने की चोट से जूझ रहे कार्यवाहक कप्तान मिशेल मार्श पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर हो गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ उनकी उपलब्धता अनिश्चित है। ऐसे में जोश इंगलिस को पाकिस्तान दौरे पर टीम की कमान सौंपी गई है।

Advertisement

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, "मिशेल मार्श टखने की चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। मार्श की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर जोश इंगलिस पाकिस्तान में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करेंगे। मार्श, जो लखनऊ सुपर जायंट्स के आईपीएल सीजन का आखिरी मैच नहीं खेल पाए थे, अगली सूचना तक आगे की जांच और इलाज के लिए पर्थ में ही रहेंगे। बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए उनकी उपलब्धता को लेकर उचित समय पर फैसला लिया जाएगा।"

Advertisement

मिशेल मार्श इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा रहे। चोट के कारण वह शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम के आखिरी मैच में नहीं खेल सके थे।

19 मई को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ मुकाबले के बाद मार्श ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे, लेकिन टखने में चोट के कारण पाकिस्तान नहीं जा सके। मिशेल मार्श का सीरीज से बाहर होना ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि इस सीजन मार्श ने बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन किया था।

मार्श ने 13 मुकाबलों में 43.30 की औसत के साथ 563 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल रहे। 22 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 55 रन की पारी खेलने के बाद मार्श ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 111 रन बनाए। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 90 रन की पारी खेली। आरआर के विरुद्ध अगले मुकाबले में मार्श ने 96 रन बनाए थे।

इस ताजा झटके का मतलब है कि ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज के लिए अपने चौथे कप्तान पर निर्भर रहेगा, क्योंकि कमिंस और उप-कप्तान ट्रेविस हेड दोनों ही आईपीएल प्लेऑफ की प्रतिबद्धताओं के कारण उपलब्ध नहीं हैं।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के कमजोर दल में पाकिस्तान और बांग्लादेश, दोनों व्हाइट-बॉल दौरों के लिए तेज गेंदबाजों की तिकड़ी (जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस) भी शामिल नहीं होगी। उम्मीद है कि हेड आईपीएल खत्म होने के बाद ही टीम से जुड़ेंगे।

इस ताजा झटके का मतलब है कि ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज के लिए अपने चौथे कप्तान पर निर्भर रहेगा, क्योंकि कमिंस और उप-कप्तान ट्रेविस हेड दोनों ही आईपीएल प्लेऑफ की प्रतिबद्धताओं के कारण उपलब्ध नहीं हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम: जोश इंगलिस (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर सांघा, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, बिली स्टेनलेक, एडम जांपा।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार