Gujarat Giants: हेली मैथ्यूज ने 77 रन की पारी और 3-31 के आलराउंड प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स को 47 रन से हराकर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया, जहां उसका मुकाबला डेल्ही कैपिटल्स से होगा।

Advertisement

हेली और नैट साइवर-ब्रंट की 77-77 रनों की पारी और कप्तान हरमनप्रीत कौर की 36 रनों की शानदार पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया। बाद में गुजरात की पारी के दौरान वेस्टइंडीज की कप्तान ने अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से कमाल दिखाया और तीन विकेट चटकाए और गुजरात की टीम को 19.2 ओवर में 166 रन पर ढेर कर दिया।

Advertisement

उन्हें अमेलिया केर का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने दो विकेट चटकाए। इसके अलावा नैट और शबनम इस्माइल को भी सफलता मिली। अब मुंबई इंडियंस शनिवार को डीसी के खिलाफ फाइनल में खिताबी मुकाबले में खेलेगी।

मुंबई को शबनम ने पहले ही ओवर में पहली सफलता दिलाई। उन्होंने बेथ मूनी को हेली के हाथों पहली स्लिप पर कैच आउट कराया। हरलीन देओल और डेनियल गिब्सन ने साझेदारी में पांच चौके लगाए। हालांकि, संस्कृति गुप्ता और यास्तिका भाटिया ने मिलकर हरलीन को रन आउट किया।

हेली ने एशी गार्डनर को आठ रन पर आउट करके गुजरात की मुश्किलें बढ़ा दीं। डेनियल और फोबे लिचफील्ड ने कुछ बाउंड्री लगाई, लेकिन इससे जरूरी रन रेट लगातार बढ़ रहा था।

डीप मिड-विकेट से अमनजोत कौर के दमदार थ्रो पर डेनियल (34) रन आउट हो गईं। फोबे भी अमेलिया की गुगली को चूक गईं और 31 रन पर स्टंप हो गईं। गफलत के कारण काशवी गौतम के रन आउट होने के बाद, भारती फुलमाली और सिमरन शेख ने लगातार बाउंड्री लगाकर इस मुश्किल घड़ी को टालने की कोशिश की, लेकिन हेली ने उनका ऑफ-स्टंप उड़ा दिया।

Advertisement

इसके बाद, अमेलिया, नैट और हेली ने एक-एक विकेट लिया और मुंबई को दूसरी बार फाइनल में जगह दिलाई।

संक्षिप्त स्कोर:

मुंबई इंडियंस : 20 ओवर में 213/4 (नैट साइवर-ब्रंट 77, हेली मैथ्यूज 77; डेनियल गिब्सन 2-40, काशवी गौतम 1-30)

Advertisement

संक्षिप्त स्कोर:

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार