PBKS VS KKR: हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारायण की घातक गेंदबाजी की बदौलत कोलकाता नाईट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को उसी के मैदान में मंगलवार को आईपीएल मुकाबले में 15.3 ओवर में मात्र 111 रन पर समेट दिया।

Advertisement

पंजाब का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला उनके लिए सही साबित नहीं हुआ। हर्षित राणा ने 25 रन पर तीन, चक्रवर्ती ने 21 रन पर दो और नारायण ने 14 रन पर दो विकेट लेकर पंजाब को ध्वस्त कर दिया।

Advertisement

पंजाब ने हालांकि 39 रन की तेज-तर्रार शुरुआत की लेकिन ओपनिंग साझेदारी टूटने के बाद टीम ने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। हर्षित राणा ने पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर को शून्य पर आउट कर घरेलू टीम को सबसे बड़ा झटका दिया। हर्षित ने पंजाब के दोनों ओपनरों को भी पवेलियन की राह दिखाई।

सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 15 गेंदों में दो चौंकों और तीन छक्कों की मदद से सर्वाधिक 30 रन बनाये। प्रियांश आर्य ने 12 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 22 रन का योगदान दिया। निचले क्रम में शशांक सिंह ने 17 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाये।

एक बोलिंग यूनिट के रूप में केकेआर के लिए यह प्रदर्शन, इस सीजन का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। पंजाब को अच्छी शुरुआत मिल गई थी लेकिन इसके बाद हर्षित ने एक ही ओवर में दो विकेट झटक कर, उन्हें बैकफुट पर ला दिया। उसके बाद जो भी गेंदबाज आया, उसे विकेट मिला। पंजाब की टीम पार्टनरशिप बनाने में सफल नहीं हुई। इसी कारण से वह 20 ओवर भी नहीं खेल पाए।

सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 15 गेंदों में दो चौंकों और तीन छक्कों की मदद से सर्वाधिक 30 रन बनाये। प्रियांश आर्य ने 12 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 22 रन का योगदान दिया। निचले क्रम में शशांक सिंह ने 17 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाये।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार