रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने 60 रन की साझेदारी की और कोलकाता आसानी से मैच जीतता हुआ दिख रहा था। लेक‍िन, जब युजवेंद्र चहल ने रहाणे को आउट किया तो चीजें अचानक बदल गईं और साझेदारी टूट गई। रहाणे ने नॉन-स्ट्राइकर रघुवंशी से सलाह लेने के बाद डीआरएस नहीं लेने का फैसला किया, लेकिन रीप्ले में पता चला कि गेंद स्टंप्स को मिस कर रही थी। हालांकि, रहाणे के आउट होने के बाद केकेआर की बल्लेबाजी 15.1 ओवर में 95 रनों पर ऑल आउट हो गई।

Advertisement

मैच के बाद रहाणे ने कहा कि मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं। हमने अच्छा खेल नहीं खेला। हां, हमसे चूक हो गई। उन्होंने कहा कि हमारे गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की और पंजाब किंग्स को 111 रनों पर रोक दिया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि मैच के दौरान मेरे दिमाग में नेट रन रेट नहीं चल रहा था। हम छोटे से स्कोर को चेज कर रहे थे। हमारे फैंस ने जाहिर तौर पर उम्मीद लगाई होगी कि हम यह मैच आसानी से जीत लेंगे और नेट रन रेट भी अच्छा हो जाएगा। लेकिन, हमने बल्लेबाजी इकाई के रूप में वास्तव में बहुत खराब बल्लेबाजी की, मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं।

रहाणे ने अपने बल्लेबाजों के शॉट चयन की भी आलोचना की और हार की पूरी जिम्मेदारी ली।

उन्होंने कहा, " हमारे लिए यह आसान लक्ष्य था। लेकिन, इसे हम हासिल नहीं कर सके। यह क्रिकेट का पार्ट है। अभी हमें सकारात्मक रहना है। टूर्नामेंट का आधा हिस्सा अभी भी बाकी है। इस पर ध्यान देना होगा और आगे बढ़ना होगा।"

चहल ने टूर्नामेंट में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 28 रन देकर चार विकेट चटकाए, जबकि तेज गेंदबाज मार्को जानसेन ने तीन विकेट चटकाकर पंजाब किंग्स को 16 रन से रोमांचक जीत दिलाई।

Advertisement

उन्होंने कहा, " हमारे लिए यह आसान लक्ष्य था। लेकिन, इसे हम हासिल नहीं कर सके। यह क्रिकेट का पार्ट है। अभी हमें सकारात्मक रहना है। टूर्नामेंट का आधा हिस्सा अभी भी बाकी है। इस पर ध्यान देना होगा और आगे बढ़ना होगा।"

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार