New Chandigarh: पंजाब किंग्स को क्वालीफायर-1 में आरसीबी के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ गया। ये मुकाबला गुरुवार को चंडीगढ़ में खेला गया। भले ही पंजाब किंग्स के पास क्वालीफायर-2 जीतकर फाइनल का टिकट हासिल करने का मौका होगा, लेकिन गुरुवार को खेले गए निर्णायक मैच में पंजाब का शर्मनाक प्रदर्शन फैंस को निराश कर गया।
पंजाब किंग्स की टीम मुल्लांपुर में पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 14.1 ओवरों का ही सामना कर सकी। इस दौरान टीम ने 101 रन बनाए, जिसके साथ एक अनचाही फेहरिस्त में पंजाब किंग्स का नाम शामिल हो गया है।
पंजाब किंग्स आईपीएल इतिहास के प्लेऑफ में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे न्यूनतम स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है। साल 2010 में डेक्कन चार्जर्स ने आरसीबी के खिलाफ महज 82 रन बनाए थे, जो इस मामले में सबसे शर्मनाक प्रदर्शन है।
आईपीएल इतिहास के प्लेऑफ में सबसे न्यूनतम स्कोर बनाने वालों की फेहरिस्त में दिल्ली कैपिटल्स का नाम दूसरे स्थान पर है, जिसने साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध महज 87 रन जोड़े थे।
पंजाब किंग्स के अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर है। ये टीम साल 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 101 रन ही बना सकी थी।
मुकाबले की बात करें तो पंजाब के लिए सिर्फ तीन ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके। मार्कस स्टोइनिस ने सर्वाधिक 26 रनों का योगदान टीम के खाते में दिया। उनके अलावा प्रभसिमरन सिंह और अजमतुल्लाह उमरजई ने 18-18 रन की पारी खेली। आरसीबी की ओर से जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा को 3-3 विकेट हासिल हुए।
पंजाब किंग्स के अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर है। ये टीम साल 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 101 रन ही बना सकी थी।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS