New Delhi: नितीश कुमार रेड्डी (74) और रिंकू सिंह (53) के आतिशी अर्धशतकों से भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में दूसरे टी 20 मुकाबले में 9 विकेट पर 221 रन का विशाल स्कोर बना लिया।

Advertisement

भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए खराब शुरुआत की और 41 रन तक तीन विकेट गंवा दिए। संजू सैमसन 10, अभिषेक शर्मा 15 और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आठ रन बनाये लेकिन तीन विकेट गिरने के बाद नितीश और रिंकू ने चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी और चौथे विकेट के लिए 105 रन की जबरदस्त साझेदारी की।

Advertisement

बांग्‍लादेश ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्‍लेबाजी का न्‍यौता दिया। भारत ने नितीश कुमार रेड्डी और रिंकू सिंह के कमाल के अर्धशतकों की बदौलत 221 रनों का स्‍कोर खड़ा कर दिया। इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने भी 32 रन की एक अहम पारी खेली। यह तब था जब 41 रनों के स्‍कोर पर भारत ने तीन विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद नितीश और रिंकू खासकर नितीश ने पांचवें गियर में बल्‍लेबाजी करना शुरू किया। उन्‍होंने स्पिनरों पर खुलकर प्रहार किए।

नितीश ने मात्र 34 गेंदों पर चार चौकों और सात छक्कों की मदद से 74 रन ठोके जबकि रिंकू ने 29 गेंदों पर 53 रन में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। हार्दिक पांड्या ने 19 गेंदों पर 32 रन में दो चौके और दो छक्के लगाए। रियान पराग ने मात्र छह गेंदों पर 15 रन में दो छक्के लगाए।

बांग्‍लादेश ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्‍लेबाजी का न्‍यौता दिया। भारत ने नितीश कुमार रेड्डी और रिंकू सिंह के कमाल के अर्धशतकों की बदौलत 221 रनों का स्‍कोर खड़ा कर दिया। इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने भी 32 रन की एक अहम पारी खेली। यह तब था जब 41 रनों के स्‍कोर पर भारत ने तीन विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद नितीश और रिंकू खासकर नितीश ने पांचवें गियर में बल्‍लेबाजी करना शुरू किया। उन्‍होंने स्पिनरों पर खुलकर प्रहार किए।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार