यह पूछे जाने पर कि क्या वह अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी करने और सीधे शॉट खेलने के दौरान असफलता के बारे में चिंतित हैं। इस पर धीर ने कहा कि यदि वह असफलता के बारे में सोचने लगेंगे तो वह अपने शॉट नहीं खेल पाएंगे।

Advertisement

नमन धीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "टीम प्रबंधन ने मुझसे कहा है कि मैं अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी करूंगा। उन्होंने कहा, 'हम तुम्हारा समर्थन करेंगे, इसलिए तुम वहां जाओ और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करो।' लेकिन साथ ही, निडरता और लापरवाही के बीच एक बहुत पतली रेखा है। मुझे इसे बनाए रखना है और जब भी मैं बल्लेबाजी करने जाता हूं, तो मैं इसे बनाए रखने की कोशिश करता हूं।"

Advertisement

गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ मुंबई इंडियंस का मुकाबला होना है।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 अंक तालिका में दोनों टीम निचले पायदान पर हैं। मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है। जिससे वह अंक तालिका में ऊपर की ओर जा सकें।

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों ही टीमों को पिछले मैच में जीत मिली है। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स पर 12 रन की मामूली जीत दर्ज की, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के 246 रनों के स्कोर को आठ विकेट रहते हासिल किया।

दोनों टीमें एक महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए तैयार हैं, मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज नमन धीर ने कहा कि उन्हें अधिक मैच जीतने की जरूरत है और वे इसे टूर्नामेंट का अपना पहला मैच मानेंगे।

Advertisement

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों ही टीमों को पिछले मैच में जीत मिली है। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स पर 12 रन की मामूली जीत दर्ज की, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के 246 रनों के स्कोर को आठ विकेट रहते हासिल किया।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार