भारतीय क्रिकेट टीम हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरा टी20 मैच खेलने के लिए तैयार है। पांच मैचों की टी20 सीरीज में शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया ने पहला मैच हारने के बाद दूसरे मुकाबले में शानदार वापसी की थी। तीसरे मैच के लिए भारतीय टीम के पास संजू सैमसन जैसे अनुभवी खिलाड़ी के अलावा यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे जैसे युवा भी जुड़ चुके हैं।

Advertisement

इन तीनों के आगमन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जहां भारतीय टीम को मजबूत किया है, तो वहीं टीम मैनेजमेंट के सामने चयन संबंधी कंफ्यूजन भी है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ध्रुव जुरेल के सामने संजू सैमसन की मौजूदगी में प्लेइंग 11 में अपनी जगह बनाने के क्या चांस हैं।

Advertisement

ध्रुव ने पांच मैचों की मौजूदा सीरीज के पहले मैच में टी20 अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था, लेकिन वे इस मैच में 6 ही रन बना सके और दूसरे मुकाबले में उनकी बैटिंग नहीं आई। उनकी क्षमता को देखते हुए वे मौका पाने के हकदार हैं, लेकिन संजू सैमसन भी लंबे समय से टीम इंडिया में स्थापित होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ऋषभ पंत की वापसी के बाद सैमसन के लिए एक-एक मौका बड़ा कीमती है। जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज सैमसन के लिए टीम में दावेदारी मजबूत करने का एक बड़ा मौका है।

सैमसन ने भारत के लिए 24 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 133.09 के स्ट्राइक रेट और 18.70 के औसत के साथ 374 रन बनाए हैं। ये आंकड़े भले ही सैमसन के पक्ष में नहीं है, लेकिन उनको नियमित मौके नहीं मिले हैं। आईपीएल 2024 में सैमसन एक परिपक्व बल्लेबाज के तौर पर खेले थे। उन्होंने 15 पारियों में 153.46 के स्ट्राइक रेट और 48.27 के औसत के साथ 531 रन बनाए थे।

ध्रुव ने पांच मैचों की मौजूदा सीरीज के पहले मैच में टी20 अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था, लेकिन वे इस मैच में 6 ही रन बना सके और दूसरे मुकाबले में उनकी बैटिंग नहीं आई। उनकी क्षमता को देखते हुए वे मौका पाने के हकदार हैं, लेकिन संजू सैमसन भी लंबे समय से टीम इंडिया में स्थापित होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ऋषभ पंत की वापसी के बाद सैमसन के लिए एक-एक मौका बड़ा कीमती है। जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज सैमसन के लिए टीम में दावेदारी मजबूत करने का एक बड़ा मौका है।

ध्रुव निश्चित तौर पर शानदार खिलाड़ी हैं और डेब्यू मैच में उनकी विफलता से उनकी क्षमता का आकलन भी संभव नहीं है। यह भी ध्यान देना चाहिए कि पहले मैच में पूरी टीम ही फ्लॉप हुई थी और जिम्बाब्वे ने मैच जीत लिया था। इसके बावजूद तीसरे मैच में जगह पाने के हकदार ध्रुव जुरेल को संजू सैमसन के ऊपर वरीयता शायद ना मिले। भारतीय टीम ने संजू सैमसन पर काफी भरोसा जताया है और उनको टी20 विश्व कप टीम में भी शामिल किया था, लेकिन ऋषभ पंत की वापसी के चलते वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। ऐसे में अब सैमसन को मौका देने के पूरे चांस हैं और उनके पास पर्याप्त अनुभव भी है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार