Gujarat Titans: जसप्रीत बुमराह को आईपीएल 2026 की पहली विकेट मिल गई है। बुमराह को सीजन के छठे मैच में पहला विकेट मिला। सोमवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेले गए मैच में एमआई के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए बुमराह ने पहली ही गेंद पर विकेट ली।

Advertisement

एमआई के लिए सीजन में जसप्रीत बुमराह ने पहली बार पारी का पहला ओवर फेंका। इस पर हार्दिक पांड्या ने कहा, "मैंने बहुत से लोगों को यह कहते हुए देखा है कि जस्सी ने पहले ओवर में गेंदबाजी क्यों नहीं की। अगर आप देखें, तो 151 मैचों में जसप्रीत ने 8 या 9 बार ही पहला ओवर किया है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि यह हार्दिक पांड्या की समस्या है। बात बस इतनी है कि जसप्रीत बुमराह इतने स्पेशल हैं कि आप उनका इस्तेमाल टीम के लिए जहां भी जरूरी हो, करते हैं, न कि तब जब आप शुरुआत करते हैं। जीटी के खिलाफ हमें महसूस हुआ कि हम सच में नई गेंद से प्रभाव डालना चाहते हैं, और उनसे बेहतर कोई नहीं है।"

Advertisement

जसप्रीत बुमराह ने सीजन के पहले 5 मैचों में मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी की शुरुआत नहीं की थी। इसका असर उनकी गेंदबाजी पर दिख रहा था। बुमराह पिछले 5 मैचों में 1 भी विकेट नहीं ले पाए थे। साथ ही रन भी उनकी गेंदों पर बन रहे थे। जीटी के खिलाफ गेंदबाजी की शुरुआत करने आए बुमराह ने पहली गेंद पर ही विकेट लेते हुए अपनी विकेटों का सूखा खत्म किया और एमआई को दमदार शुरुआत दिलायी जो बाद में जीत में बदली।

एमआई के लिए सीजन में जसप्रीत बुमराह ने पहली बार पारी का पहला ओवर फेंका। इस पर हार्दिक पांड्या ने कहा, "मैंने बहुत से लोगों को यह कहते हुए देखा है कि जस्सी ने पहले ओवर में गेंदबाजी क्यों नहीं की। अगर आप देखें, तो 151 मैचों में जसप्रीत ने 8 या 9 बार ही पहला ओवर किया है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि यह हार्दिक पांड्या की समस्या है। बात बस इतनी है कि जसप्रीत बुमराह इतने स्पेशल हैं कि आप उनका इस्तेमाल टीम के लिए जहां भी जरूरी हो, करते हैं, न कि तब जब आप शुरुआत करते हैं। जीटी के खिलाफ हमें महसूस हुआ कि हम सच में नई गेंद से प्रभाव डालना चाहते हैं, और उनसे बेहतर कोई नहीं है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

एमआई ने तिलक की 101 रन की नाबाद पारी की बदौलत 5 विकेट पर 199 रन बनाए थे और जीटी को 100 रन पर समेटकर 99 रन से जीत हासिल की। तिलक प्लेयर ऑफ द मैच रहे। एमआई के लिए अश्वनी कुमार ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार