T20I Match: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने के बाद टी20 सीरीज अपने नाम की। अब टीम इंडिया 14 नवंबर से साउथ अफ्रीका के विरुद्ध अपने ही घर पर टेस्ट और सीमित ओवरों की सीरीज खेलेगी।

Advertisement

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से होने जा रही है। पहला मैच कोलकाता में खेला जाएगा। इसके बाद 22 नवंबर से गुवाहाटी में दूसरे मुकाबले की शुरुआत होगी।

Advertisement

दोनों देश तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेलेंगे। पहला मैच रांची में 30 नवंबर से खेला जाएगा, जिसके बाद 3 दिसंबर को रायपुर में दूसरे मुकाबले का आयोजन होगा। सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाना है।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 9 दिसंबर से कटक में पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा। 11 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ में सीरीज का दूसरा मैच होगा। तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जाना है। 17 दिसंबर को लखनऊ में चौथा टी20 मैच होगा, जबकि 19 दिसंबर को अहमदाबाद में पांचवां मुकाबला आयोजित होगा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है, जबकि ऋषभ पंत टीम के उपकप्तान होंगे। मोहम्मद शमी एक बार फिर टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 9 दिसंबर से कटक में पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा। 11 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ में सीरीज का दूसरा मैच होगा। तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जाना है। 17 दिसंबर को लखनऊ में चौथा टी20 मैच होगा, जबकि 19 दिसंबर को अहमदाबाद में पांचवां मुकाबला आयोजित होगा।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत की टेस्ट टीम : शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार