बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद साउथ मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी ऑस्ट्रेलिया की हालत खस्ता है। बांग्लादेश को पहली पारी में 64 रनों पर समेटने के बाद कंगारू टीम ने 165 के स्कोर पर ही अपने 8 विकेट गंवा दिए हैं।

Advertisement

मार्नस लाबुशेन की खराब फॉर्म इस मुकाबले में भी जारी रही और वह पहली पारी में महज 4 रन बनाकर आउट हुए। लाबुशेन के एक और खराब प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने उन्हें टीम से हटाने की मांग की है। इस पारी ने लाबुशेन के गिरते हुए प्रदर्शन के सिलसिले को और बढ़ा दिया है। उन्होंने अपनी पिछली 10 पारियों में एक भी फिफ्टी नहीं लगाई है और एशेज 2023 के बाद से कोई सेंचुरी भी नहीं लगा सके हैं।

पोंटिंग ने 'सेवन' चैनल पर लाबुशेन के बारे में कहा, "मैं उस कोशिश की तारीफ करता हूं जो सिलेक्टर उन्हें वापस फॉर्म में लाने के लिए कर रहे हैं। हालांकि, अब बहुत समय हो चुका है। मैं तो इस सीरीज की शुरुआत में ही बदलाव कर देता। उनकी तकनीक में कुछ कमी है, लेकिन वे गेंदबाजों को गलती करने की बहुत अधिक गुंजाइश दे रहे हैं।"

पोंटिंग ने आगे कहा, "वह बैकफुट पर खेलकर रन नहीं बना पा रहे हैं, और अगर आप टेस्ट क्रिकेट में बैकफुट पर रन नहीं बना सकते, तो बैटिंग मुश्किल हो जाती है। गेंदबाजों को अब पता है कि वे ऑफ स्टंप पर 10 मीटर से 4 मीटर की दूरी के बीच और जितना चाहें उतना वाइड गेंद डाल सकते हैं, और वह उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा सकते। अब किसी और खिलाड़ी को आजमाने का सही समय आ गया है।"

पोंटिंग ने पहले भी डार्विन में पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश के हाथों ऑस्ट्रेलिया की बुरी हार के बाद टॉप-ऑर्डर बैटिंग में युवा खिलाड़ियों को शामिल करने की वकालत की थी। पोंटिंग ने कहा था कि वे बदलाव की मांग करने वाले आखिरी व्यक्ति होंगे, लेकिन प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें लगता है कि यह जरूरी हो गया है।

पोटिंग ने कहा, "देखिए, मैं बदलाव करने की बात करने वाला आखिरी व्यक्ति हूं। एक कप्तान या खिलाड़ी के तौर पर मैं टीम को एकजुट रखना चाहता था। जब तक हालात बहुत खराब न हो जाएं, तब तक मैं किसी को बाहर करने की बात नहीं करता। हालांकि, यहां आने से पहले ही ऐसे संकेत मिल चुके थे कि टीम में बदलाव शुरू कर देने चाहिए, जैसे किसी नए ओपनर या नंबर 3 पर किसी नए खिलाड़ी को लाने से कोई नुकसान नहीं होगा। मुझे लगता है कि ऐसा होना ही चाहिए।"

पोंटिंग ने पहले भी डार्विन में पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश के हाथों ऑस्ट्रेलिया की बुरी हार के बाद टॉप-ऑर्डर बैटिंग में युवा खिलाड़ियों को शामिल करने की वकालत की थी। पोंटिंग ने कहा था कि वे बदलाव की मांग करने वाले आखिरी व्यक्ति होंगे, लेकिन प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें लगता है कि यह जरूरी हो गया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

दिन का खेल खत्म होने तक कैमरून ग्रीन 51 और नाथन लायन 10 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार