दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एशिया कप 2025 के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए साहिबजादा फरहान की अर्धशतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान ने भारत को जीत के लिए 147 रन का लक्ष्य दिया है। भारत के लिए कुलदीप यादव ने घातक गेंदबाजी की।

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने को मजबूर पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान और फखर जमान की जोड़ी ने तेज और मजबूत शुरुआत दी थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 9.4 ओवर में पहले विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की। साहिबजादा फरहान 38 गेंद पर 3 छक्के और 5 चौके की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए। भारत के खिलाफ यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक था। फखर जमान 35 गेंद पर 2 छक्के और 2 चौके की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

इन दोनों के अलावा पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने नहीं टिका। दोनों के आउट होते ही जैसे विकेटों की झड़ी लग गई। पूरी टीम 19.1 ओवर में 146 रन पर सिमट गई।

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज जब क्रीज पर थे, तो ऐसा लग रहा था कि स्कोर 200 के करीब जा सकता है। लेकिन, भारतीय टीम की वापसी स्पिनरों ने जोरदार तरीके से कराई और विपक्षी टीम 150 का आंकड़ा भी नहीं छू सकी। इसकी शुरुआत वरुण चक्रवर्ती ने फरहान का विकेट लेकर की। इसके बाद लाइन लग गई।

इन दोनों के अलावा पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने नहीं टिका। दोनों के आउट होते ही जैसे विकेटों की झड़ी लग गई। पूरी टीम 19.1 ओवर में 146 रन पर सिमट गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम इस मैच में हार्दिक पांड्या के बिना उतरी है। वह इंजरी की वजह से मैच से बाहर हैं। रिंकू सिंह को पहली बार प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार