Asia Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को एशिया कप 2025 का फाइनल मैच खेला जाना है। टीम इंडिया इस संस्करण में पाकिस्तान के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाते हुए खिताब जीतने से इरादे से उतरेगी, जिससे पहले पाकिस्तान के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज सईम अयूब अपने साथ एक 'शर्मनाक रिकॉर्ड' जोड़ चुके हैं।

Advertisement

सईम अयूब टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में सर्वाधिक 4 बार 'शून्य' पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में मशरफे मुर्तजा, किंचित शाह, कुसल मेंडिस और दासुन शनाका संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं, जो 3-3 बार खाता खोले बगैर पवेलियन लौटे हैं।

Advertisement

सईम अयूब ने अब तक पाकिस्तान की तरफ से 47 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें नौवीं बार यह खिलाड़ी 'शून्य' पर आउट हुआ। पाकिस्तान की ओर से इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार खाता खोले बगैर पवेलियन लौटने का अनचाहा रिकॉर्ड उमर अकमल के नाम है, जो 84 मुकाबलों में 10 बार शून्य पर आउट हुए।

सईम अयूब गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ अपना खाता तक नहीं खोल सके। एशिया कप 2025 में ऐसा चौथी बार था, जब अयूब बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे।

सईम अयूब इस टूर्नामेंट में ओमान, भारत और यूएई के खिलाफ लगातार तीन मुकाबलों में खाता नहीं खेल सके। यानी ग्रुप स्टेज में यह खिलाड़ी एक भी रन नहीं जुटा सका।

सईम अयूब गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ अपना खाता तक नहीं खोल सके। एशिया कप 2025 में ऐसा चौथी बार था, जब अयूब बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भले ही सईम अयूब इस टूर्नामेंट में बल्ले से अपना जलवा नहीं दिखा सके, लेकिन गेंद से उन्होंने चमक जरूर बिखेरी है। सईम अब तक 6 मुकाबलों में 17 ओवर गेंदबाजी करते हुए 102 रन देकर कुल 8 शिकार कर चुके हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार