भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में रविवार को 'एशिया कप - 2025' का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अमृतसर में फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया ही खिताब अपने नाम करेगी।

Advertisement

अमृतसर स्थित आईपीसीए क्रिकेट एकेडमी में कोच दीपक कुमार और युवा खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के खिताब जीतने की उम्मीद जताई है। उनका मानना है कि भारत पहले ही दोनों मुकाबले जीत चुका है। वहीं, पाकिस्तान दोनों मैच हारा है, जिससे भारतीय टीम का मनोबल काफी ऊंचा है। इन युवा खिलाड़ियों का मानना है कि अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल बल्लेबाजी में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को जीत की राह पर ले जाएंगे।

Advertisement

गुरु नानक स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे खिलाड़ियों ने कहा कि भारतीय टीम पूरी तरह फॉर्म में है। इस बार टीम पाकिस्तान को हराकर एशिया कप भारत लाएगी। फैंस का कहना है कि इस बार टीम इंडिया बेहद दमदार नजर आ रही है।

कप्तान सूर्यकुमार यादव के पिछले दो मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद खिलाड़ियों और फैंस को यकीन है कि फाइनल में वह बड़ा योगदान देंगे। भारतीय गेंदबाजों से भी फैंस में काफी उम्मीदें हैं।

भले ही पाकिस्तानी टीम ने इस एशिया कप में 4 मैच जीते हैं, लेकिन अमृतसर के क्रिकेट प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों का कहना है कि भारतीय टीम के हौसले अधिक बुलंद हैं। यही टीम एशिया कप अपने नाम करेगी।

कप्तान सूर्यकुमार यादव के पिछले दो मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद खिलाड़ियों और फैंस को यकीन है कि फाइनल में वह बड़ा योगदान देंगे। भारतीय गेंदबाजों से भी फैंस में काफी उम्मीदें हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा बेहद मजबूत रहा है। पाकिस्तान टीम इंडिया के विरुद्ध सिर्फ तीन ही मैच जीत सकी है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार