पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के कोच सुनील सग्गी ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच बहस और इशारेबाजी को खेल का हिस्सा बताया है।

Advertisement

आईएएनएस से बात करते हुए सुनील सग्गी ने कहा, "मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच इशारेबाजी चलती रहती है। यह खेल का हिस्सा है और इसे भड़काऊ नहीं कहा जा सकता। इस तरह की घटनाएं सिर्फ मैदान में मैच के दौरान होती हैं। मैच के बाद इनका कोई असर नहीं रहता।"

Advertisement

सुनील सग्गी ने स्पष्ट किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच पूरी दुनिया में रोमांच और उत्साह के साथ देखा जाता है। दोनों टीमें जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगाती हैं और किसी भी कीमत पर हार मानने के लिए तैयार नहीं होतीं। ऐसे में खिलाड़ियों की ओर से की जाने वाली कुछ प्रतिक्रियाएं खेल की टाइमिंग और एक्साइटमेंट का हिस्सा मानी जानी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि टीवी पर भले ही यह सब कुछ ज्यादा भड़काऊ दिखाई देता हो, लेकिन असलियत में यह सिर्फ खेल का हिस्सा होता है। आईसीसी की भूमिका पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि आईसीसी का अपना निर्णय लेने का तरीका है और वह विश्वस्तरीय दृष्टिकोण से हर चीज का अध्ययन करने के बाद ही कोई फैसला लेती है। इसलिए उसका निर्णय हमेशा सही और निष्पक्ष माना जाना चाहिए।

सुनील सग्गी ने स्पष्ट किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच पूरी दुनिया में रोमांच और उत्साह के साथ देखा जाता है। दोनों टीमें जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगाती हैं और किसी भी कीमत पर हार मानने के लिए तैयार नहीं होतीं। ऐसे में खिलाड़ियों की ओर से की जाने वाली कुछ प्रतिक्रियाएं खेल की टाइमिंग और एक्साइटमेंट का हिस्सा मानी जानी चाहिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचने पर शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा, फाइनल में भारतीय टीम को लापरवाह नहीं होना चाहिए। मुकाबला कड़ा और रोमांचक हो सकता है, इसलिए खिलाड़ियों को पूरी तैयारी और एकाग्रता के साथ मैदान में उतरना होगा।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार