पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों की सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि एशेज से पहले पैट कमिंस के पूरी तरह से फिट होने के लिए उनके रिहैबिलिटेशन का सावधानीपूर्वक प्रबंधन किया जा रहा है।

Advertisement

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान में कहा, "कमिंस को भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों की सीरीज के लिए नहीं चुना जाएगा। वह रिहैब जारी रखेंगे और एशेज की तैयारी के तहत गेंदबाजी में वापसी करेंगे।"

इस जुलाई में पैट कमिंस आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में नजर आए थे। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था। इस सीरीज में उनका गेंदबाजी कार्यभार काफी कम हो गया था।

इसके बाद पैट कमिंस वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज और उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबलों से बाहर रहे।

मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा, "वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद से ही पैट कमिंस के लिए आराम का प्लान बनाया गया था। कमिंस ने बताया कि उन्हें लगातार पीठ में हल्का दर्द महसूस हो रहा है। स्कैन में पता चला कि कमर की हड्डी में थोड़ा स्ट्रेस है।"

Advertisement

इसके बाद पैट कमिंस वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज और उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबलों से बाहर रहे।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलियाई टीम 1 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलनी है, जिसमें तीन वनडे और पांच टी20 मैच शामिल होंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार