भारत के पूर्व बल्लेबाज डब्ल्यूवी रमन का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान जसप्रीत बुमराह को दिन में अधिकतम 12 ओवर गेंदबाजी का टारगेट रखना चाहिए। इस तेज गेंदबाज पर ज्यादा वर्कलोड नहीं बढ़ाना चाहिए।

Advertisement

बोर्ड यह पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि बुमराह इंग्लैंड में पांच में से सिर्फ तीन टेस्ट खेलेंगे।

Advertisement

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने खास बातचीत का आयोजन किया था, जिसमें रमन ने आईएएनएस से कहा, "अभी तक भारत ने बुमराह के इंग्लैंड में खेलने वाले टेस्ट मैचों पर फैसला नहीं किया है। बेकेनहैम में इंट्रा-स्क्वॉड मैच खत्म होने के बाद चीजें ज्यादा स्पष्ट होंगी। हां, बुमराह की उपलब्धता भारत के लिए की-फैक्टर है। यह काफी हद तक तय है कि वह तीन टेस्ट मैचों से ज्यादा नहीं खेलेंगे, तो यह अपेक्षाकृत आसान हो जाता है। आपको पता है कि आप उन्हें दो टेस्ट मैचों में खेलता नहीं देख पाएंगे।"

रमन ने आगे कहा, “अगर टीम मैनेजमेंट को यह विकल्प मिलता है, तो उन्हें निश्चित रूप से सीरीज शुरू होने से पहले इसका पता लगाना होगा। जहां तक ​​मैदान पर बुमराह के इस्तेमाल की बात है, मुझे लगता है कि वह उनसे ज्यादा गेंदबाजी नहीं करवा सकते। शायद बुमराह से 15 ओवर से अधिक गेंदबाजी न करवाई जाए। मेरे हिसाब से उन्हें एक दिन में 12 ओवर ही फेंकने चाहिए।"

इंग्लैंड दौरे पर बुमराह के अलावा भारत के अन्य तेज गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अर्शदीप सिंह शामिल हैं, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी और शार्दुल ठाकुर सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर हैं।

रमन ने लीड्स में सीरीज के पहले मैच में भारत की तेज गेंदबाजी चौकड़ी को पूरा करने के लिए सिराज, प्रसिद्ध और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप को चुना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर बुमराह को आराम दिया जाता है, तो प्रसिद्ध कृष्णा या शार्दुल में से कोई एक इस तस्वीर में आ सकते हैं।

Advertisement

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने आगे कहा, “मैं अर्शदीप को चुनूंगा। मुझे लगता है कि सिराज निश्चित रूप से नंबर तीन पर होंगे। अगर बुमराह नहीं होते, तो मैं प्रसिद्ध कृष्णा को भी शामिल करूंगा। बुमराह भी होते हैं, तो मैं चार सीमर रखने का विचार करूंगा, खासकर लीड्स में, क्योंकि वहां बहुत ज्यादा स्विंग और सीम होगी।”

उन्होंने कहा, "हेडिंग्ले हमेशा से ही ऐसा मैदान रहा है, जहां गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में मैं वहां चार तेज गेंदबाजों को उतारना पसंद करूंगा। आपको बुमराह को आराम देने की कोशिश करनी है और उसके बाद आपको चार तेज गेंदबाजों की जरूरत है, तो निश्चित रूप से शार्दुल को टीम में शामिल करना होगा। बुमराह के बाद मेरी पसंद अर्शदीप, सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा होंगे।"

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने आगे कहा, “मैं अर्शदीप को चुनूंगा। मुझे लगता है कि सिराज निश्चित रूप से नंबर तीन पर होंगे। अगर बुमराह नहीं होते, तो मैं प्रसिद्ध कृष्णा को भी शामिल करूंगा। बुमराह भी होते हैं, तो मैं चार सीमर रखने का विचार करूंगा, खासकर लीड्स में, क्योंकि वहां बहुत ज्यादा स्विंग और सीम होगी।”

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार