Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 में रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की जर्सी का रंग बदल गया है। जडेजा अब जानी-पहचानी सीएसके की पीली जर्सी की जगह राजस्थान रॉयल्स की गुलाबी जर्सी में दिख रहे हैं। जडेजा ने कहा है कि उन पर गुलाबी जर्सी अच्छी लगती है।
सोमवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में सीएसके के खिलाफ मैच में जडेजा ने बेहतरीन गेंदबाजी की। सीएसके की पारी की समाप्ति के बाद आरआर में लौटने और अपनी गेंदबाजी पर जडेजा ने बातचीत की। आरआर में अपनी वापसी पर इस दिग्गज ऑलराउंडर ने कहा कि मुझे लगता है कि मुझ पर गुलाबी रंग अच्छा लगता है।
जडेजा ने सीएसके को एक ही ओवर में दो झटके दिए। उन्होंने सरफराज खान और शिवम दुबे जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को एक ही ओवर में आउट कर सीएसके की कमर तोड़ दी। उन्होंने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए।
अपनी गेंदबाजी पर जडेजा ने कहा, "मैं शिवम दुबे को काफी समय से जानता हूं। उसके खिलाफ नेट्स में काफी गेंदबाजी की है, इसलिए पता है कि वह स्पिनरों का सामना कैसे करते हैं। मैं इसके लिए तैयार था और मैंने ऑफ-स्टंप के बाहर गेंदबाजी करने की कोशिश की। मुझे पता था कि वह मेरे खिलाफ बड़े शॉट खेलने की कोशिश करेंगे। मुझे लगा कि विकेट थोड़ा चिपचिपा है और गेंद टर्न हो रही है, इसलिए मुझे गेंदबाजी करने में बहुत मजा आया। मेरा काम बस सही जगहों पर गेंद डालना था और बाकी काम पिच पर छोड़ देना था।"
जडेजा ने सीएसके को एक ही ओवर में दो झटके दिए। उन्होंने सरफराज खान और शिवम दुबे जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को एक ही ओवर में आउट कर सीएसके की कमर तोड़ दी। उन्होंने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए।
Also Read: LIVE Cricket Score
आईपीएल 2026 में ट्रेड के जरिए जडेजा आरआर में आए हैं। आरआर इस अनुभवी ऑलराउंडर से वैसे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी जैसा वह सीएसके का हिस्सा बनकर किया करते थे। जडेजा पहले मैच में गेंदबाजी में टीम की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं।