होबार्ट में रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे मैच में भारतीय टीम ने जीत हासिल की। इस जीत में अर्शदीप सिंह की बड़ी भूमिका रही। अर्शदीप को पिछले दो मैचों में प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया था। तीसरे टी20 में मौका मिलते ही अर्शदीप ने अपनी क्षमता साबित कर दी।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मैचों में हेड कोच गौतम गंभीर ने प्लेइंग इलेवन में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की जगह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षित राणा को प्राथमिकता दी थी। इसकी वजह राणा की बल्लेबाजी की दक्षता थी। गंभीर के इस निर्णय की आलोचना भी हुई। पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था, लेकिन दूसरे टी20 में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में राणा ने रन बनाए, लेकिन उनकी गेंदबाजी बेहद निराशाजनक रही थी।

Advertisement

तीसरे टी20 में गौतम गंभीर ने राणा की जगह अर्शदीप सिंह को मौका दिया। इस मौके को अर्शदीप ने दोनों हाथों से लपका और बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए न सिर्फ भारत को जीत दिलायी, बल्कि मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब भी जीता।

अर्शदीप ने भारत की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत की और अपने कोटे के 4 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस और मार्क्स स्टॉयनिस के अहम विकेट लिए। 14 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को 2 झटके देकर अर्शदीप ने टीम को शानदार शुरुआत दिलायी थी, जो बाद में जीत की वजह रही।

तीसरे टी20 में गौतम गंभीर ने राणा की जगह अर्शदीप सिंह को मौका दिया। इस मौके को अर्शदीप ने दोनों हाथों से लपका और बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए न सिर्फ भारत को जीत दिलायी, बल्कि मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब भी जीता।

Also Read: LIVE Cricket Score

बाएं हाथ का ये गेंदबाज टी20 फॉर्मेट में भारत का सबसे सफल गेंदबाज है। अर्शदीप 66 मैचों में 104 विकेट ले चुके हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार