New Zealand: कड़ी मेहनत के बाद टेस्ट क्रिकेट में वाशिंगटन सुंदर को मौका मिला और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाते हुए टीम में अपनी जगह पक्की कर ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में वह अपनी घातक गेंदबाजी से मेहमान टीम पर कहर बनकर टूटे।

Advertisement

वाशिंगटन सुंदर ने रचिन रवींद्र को आउट कर टेस्ट में अपना पहला विकेट लिया। इसके बाद तो उन्होंने विकेटों की झड़ी लगा दी। तीन साल से भी ज्यादा के अंतराल के बाद टेस्ट मैच खेल रहे वाशिंगटन सुंदर ने 23.1 ओवर में 59 रन देकर सात विकेट लिए। इस तरह टेस्ट क्रिकेट में पहली बार एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने का कमाल कर दिखाया। इससे पहले सुंदर का बेस्ट 3/89 था।

Advertisement

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर टीम इंडिया के लिए पहले बांग्लादेश और अब न्यूजीलैंड के साथ सीरीज अहम हैं। बताया जा रहा है कि जल्द टीम चयनकर्ता ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए टीम का ऐलान कर सकते हैं। सुंदर को पुणे टेस्ट से पहले टीम में शामिल किया गया था और उनका यह शानदार प्रदर्शन चयनकर्ताओं की नजर में जरूर आया होगा। ऐसे में उनको इस दौरे के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन वाशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सात विकेट झटके। उनके इस शानदार प्रदर्शन के कारण भारतीय टीम न्यूजीलैंड को 259 के स्कोर पर समेटने में कामयाब रही। न्यूजीलैंड के इस स्कोर के जवाब में भारत ने अपने कप्तान रोहित शर्मा का विकेट जल्दी गंवा दिया और दिन का खेल खत्म होने तक टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 16 रन था।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर टीम इंडिया के लिए पहले बांग्लादेश और अब न्यूजीलैंड के साथ सीरीज अहम हैं। बताया जा रहा है कि जल्द टीम चयनकर्ता ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए टीम का ऐलान कर सकते हैं। सुंदर को पुणे टेस्ट से पहले टीम में शामिल किया गया था और उनका यह शानदार प्रदर्शन चयनकर्ताओं की नजर में जरूर आया होगा। ऐसे में उनको इस दौरे के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार