रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में आंध्र के खिलाफ कर्नाटक की ओर से खेलते हुए करुण नायर ने शानदार शतकीय पारी खेली। नायर दूसरी पारी में कर्नाटक के लिए संकटमोचक साबित हुए और उन्होंने 155 रनों की नाबाद पारी खेली।
करुण नायर जब दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरे तो कर्नाटक की टीम 43 के स्कोर पर 3 विकेट खोकर मुश्किल में थी। करुण ने मानवंत कुमार के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 186 गेंदों में 94 रनों की अहम साझेदारी निभाई। मानवंत ने 110 गेंदों का सामना करते हुए 44 रनों की अहम पारी खेली। मानवंत के पवेलियन लौटने के बाद भी करुण क्रीज पर डटे रहे और उन्होंने अपने रणजी करियर की 20वां शतक पूरा किया।
कर्नाटक ने एक छोर से विकेट गंवाए, लेकिन करुण नायर क्रीज पर बने रहे। उन्होंने 242 गेंदों का सामना करते हुए 155 रनों की शानदार पारी खेली और वह नाबाद लौटे। अपनी इस पारी में करुण ने 16 चौके और 2 छक्के लगाए। हालांकि, वह पहली पारी में बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे और 8 रन बनाकर आउट हुए थे। करुण की दमदार पारी के बूते कर्नाटक ने 9 विकेट खोकर 337 रन बनाने के बाद अपनी दूसरी पारी को घोषित किया।
कप्तान स्मरण रविचंद्रन 21 रन ही बना सके, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज कृष्णन श्रीजीत ने 19 रनों का योगदान दिया। माधव बजाज 43 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए। अभिलाष शेट्टी 4 रन ही बना सके, तो रितेश ने नाबाद 23 रन बनाए। कर्नाटक की टीम ने पहली पारी में 274 रन बनाए थे, जिसके जवाब में आंध्र ने 418 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए और पहली पारी के आधार पर 144 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की।
कर्नाटक ने एक छोर से विकेट गंवाए, लेकिन करुण नायर क्रीज पर बने रहे। उन्होंने 242 गेंदों का सामना करते हुए 155 रनों की शानदार पारी खेली और वह नाबाद लौटे। अपनी इस पारी में करुण ने 16 चौके और 2 छक्के लगाए। हालांकि, वह पहली पारी में बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे और 8 रन बनाकर आउट हुए थे। करुण की दमदार पारी के बूते कर्नाटक ने 9 विकेट खोकर 337 रन बनाने के बाद अपनी दूसरी पारी को घोषित किया।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS