पंजाब ने सेक्टर 16 स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-बी मुकाबले में चंडीगढ़ को 8 विकेट से मात दी। इसी के साथ टीम ने जीत का खाता भी खोला।

Advertisement

मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी चंडीगढ़ की टीम पहली पारी में महज 173 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए निखिल ठाकुर ने 63 रन की पारी खेली, जबकि गौरव पुरी ने 40 रन टीम के खाते में जोड़े।

Advertisement

विपक्षी टीम की ओर से आयुष गोयल ने सर्वाधिक 4 विकेट निकाले, जबकि हरप्रीत बरार ने 3 विकेट अपने नाम किए। इनके अलावा, अभिनव शर्मा को 2 विकेट हाथ लगे।

इसके जवाब में पंजाब की टीम पहली पारी में सिर्फ 142 रन ही बना सकी। टीम के लिए अनमोल मल्होत्रा ने 33 रन बनाए, जबकि कप्तान उदय सहारन ने 31 रन टीम के खाते में जोड़े। इस पारी में निशंक बिरला ने 4 विकेट हासिल किए, जबकि विशु कश्यप को 3 विकेट हाथ लगे।

पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल करने के बाद चंडीगढ़ ने दूसरी पारी में 195 रन बनाए। इस पारी में अंकित कौशिक ने 38 रन जोड़े, जबकि कप्तान मनन वोहरा और निखिल ठाकुर ने 32-32 रन की पारी खेली।

विपक्षी टीम की ओर से आयुष गोयल ने 4 विकेट हासिल किए। हरप्रीत बरार को 3 सफलताएं मिलीं।

Advertisement

पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल करने के बाद चंडीगढ़ ने दूसरी पारी में 195 रन बनाए। इस पारी में अंकित कौशिक ने 38 रन जोड़े, जबकि कप्तान मनन वोहरा और निखिल ठाकुर ने 32-32 रन की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

रणजी ट्रॉफी 2025-26 में पंजाब ने मध्य प्रदेश, केरल और गोवा के साथ ड्रॉ मुकाबला खेला था। इस टीम ने 4 मुकाबलों में पहली जीत दर्ज की है। टीम फिलहाल ग्रुप-बी की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है, जबकि चंडीगढ़ 4 में से 3 मुकाबले गंवाकर आठवें स्थान पर है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार