अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने भारत के खिलाफ जून में होने वाले एकमात्र टेस्ट में खेलने पर संदेह जताया है। उनका कहना है कि रेड-बॉल क्रिकेट उनकी लंबी करियर की संभावनाओं के लिए जोखिम भरा हो सकता है।

Advertisement

राशिद ने कहा, "मुझे लगता है कि मैं पहले भी एक टेस्ट खेल चुका हूं। मैं बस आराम से खेलूंगा। मैं नहीं चाहता कि मेरी पीठ में कोई इंजरी हो। मैं 100 टेस्ट मैच नहीं खेल सकता। रेड-बॉल क्रिकेट थोड़ा मुश्किल है क्योंकि मेरे डॉक्टर ने मुझसे कहा था कि इससे दूर रहो। फिर भी मैंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 67 ओवर फेंके, जिससे डॉक्टर हैरान रह गए।"

Advertisement

उन्होंने स्पष्ट किया कि वनडे क्रिकेट मुझे पसंद है और मेरा ध्यान इस फॉर्मेट पर है। मैं इसमें लंबे समय तक खेल सकता हूं। रेड-बॉल क्रिकेट को लिमिटेड रखना पड़ेगा। साल में एक टेस्ट है तो मैं उसे खेल लूंगा, लेकिन उससे ज्यादा मैनेज करना मुश्किल होगा।

राशिद ने कहा कि अगर मैं टीम का हिस्सा हूं तो पूरे दिन गेंदबाजी करनी पड़ेगी। मुझे सावधानी बरतना है और खुद को वनडे विश्व कप के लिए तैयार करना है।

दिग्गज लेग स्पिनर के बयान से स्पष्ट हो गया है कि भविष्य में वह अपना फोकस वनडे और टेस्ट पर रखना चाहते हैं।

राशिद ने अब तक अफगानिस्तान के 12 टेस्ट में सिर्फ छह में हिस्सा लिया है और आखिरी बार जनवरी 2025 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में खेला था। 2023 वनडे विश्व कप के बाद उनकी पीठ की सर्जरी ने रेड-बॉल क्रिकेट में उपलब्धता सीमित कर दी है।

Advertisement

दिग्गज लेग स्पिनर के बयान से स्पष्ट हो गया है कि भविष्य में वह अपना फोकस वनडे और टेस्ट पर रखना चाहते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

राशिद खान आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं। बुधवार अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में हुए मुकाबले में उन्होंने दिल्ली के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने में यादगार भूमिका निभाई थी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार