IND-W vs ZIM-W: जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम को झटका लगा है। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर इस सीरीज से बाहर हो गई हैं। उनके स्थान पर ऑलराउंडर जिंतिमानि कलिता को टीम में शामिल किया है।
रेणुका विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीतने वाली टीम का हिस्सा रहीं, लेकिन दुबई में एशिया कप जीतने वाली और जापान में एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थीं।
बीसीसीआई ने बताया कि रेणुका, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच खेला था, अभी बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में अपनी गेंदबाजी क्षमता (10 ओवर तक गेंदबाजी करने की क्षमता) पर काम कर रही हैं। 50 ओवरों के फॉर्मेट में खेलने के लिए इतनी गेंदबाजी करना जरूरी है, इसलिए वह इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगी।
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने गुरुवार को कहा, "वह अभी बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 50 ओवरों के फॉर्मेट के लिए जरूरी गेंदबाजी क्षमता हासिल करने पर काम कर रही हैं। रायपुर में हाल ही में खत्म हुई टी20 सीरीज का हिस्सा रहीं जिंतिमानि टीम के साथ वडोदरा पहुंच गई हैं, जहां कल से वनडे सीरीज शुरू होगी।"
जिंतिमानि को गुजरात जायंट्स ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 के लिए रिटेन किया है। वह अब भारतीय वनडे टीम के तेज गेंदबाजी ग्रुप में शामिल हो गई हैं। इस ग्रुप में उनके साथ क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा और सायली सतघरे भी मौजूद हैं।
स्पिन विभाग काफी मजबूत नजर आ रहा है, जिसमें उप-कप्तान दीप्ति शर्मा, श्री चरानी और वैष्णवी शर्मा जैसे विकल्प भारतीय टीम प्रबंधन के पास मौजूद हैं। स्मृति मंधाना के सभी फॉर्मेट के लिए कप्तान बनने के बाद, यह भारत की पहली वनडे सीरीज होगी।
वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में जिम्बाब्वे को मौजूदा वनडे वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ एक कठिन चुनौती का सामना करना पड़ेगा। तीनों मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होंगे। पहला वनडे शुक्रवार को, दूसरा मैच रविवार को और अंतिम मैच बुधवार को होगा।
स्पिन विभाग काफी मजबूत नजर आ रहा है, जिसमें उप-कप्तान दीप्ति शर्मा, श्री चरानी और वैष्णवी शर्मा जैसे विकल्प भारतीय टीम प्रबंधन के पास मौजूद हैं। स्मृति मंधाना के सभी फॉर्मेट के लिए कप्तान बनने के बाद, यह भारत की पहली वनडे सीरीज होगी।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS