Royal Challengers Bengaluru: भारतीय क्रिकेटर देवदत्त पडिक्कल ने माना है कि आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) में वापसी उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। उन्होंने कहा कि आरसीबी में आने के बाद उन्हें यह बात समझ आई कि वह किस तरह का क्रिकेट खेलना चाहते हैं।
आईपीएल 2025 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए देवदत्त पडिक्कल ने 10 मुकाबलों में 150 के स्ट्राइक रेट से 247 रन बनाए थे। पडिक्कल ने इस दौरान दो अर्धशतक लगाए थे और टीम को चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया था। वहीं, आईपीएल के मौजूदा सीजन में पडिक्कल 2 मुकाबलों में 201 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 111 रन बना चुके हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 में खेले दोनों ही मुकाबलों में अर्धशतक लगाया है।
आरसीबी द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में पडिक्कल ने कहा, "मुझे लगता है कि वह ऑक्शन शायद कई मायनों में मेरे करियर का टर्निंग पॉइंट था। मैं अपने करियर के उस दौर में था, जहां मुझे सच में यह तय करने की जरूरत थी कि मैं किस तरह का क्रिकेट खेलना चाहता हूं और मैं किस तरह का क्रिकेटर बनना चाहता हूं। आरसीबी में वापसी ने मेरे लिए उस तरह का क्रिकेट खेलने का रास्ता साफ कर दिया, जैसा मैं खेलना चाहता था। जब मुझे आरसीबी के साथ मौका मिला, तो उसी दिन मैंने तय कर लिया था कि मुझे बहुत सी चीजें करनी हैं और मुझे उन चीजों पर काम करने के लिए सच में पूरी तरह से समर्पित होना होगा, चाहे नतीजा कुछ भी हो।"
पडिक्कल ने आरसीबी के साथ अपने डेब्यू आईपीएल सीजन में ही अपनी छाप छोड़ी थी। आईपीएल 2020 में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 473 रन बनाए थे और वह 'इमर्जिंग प्लेयर' का अवॉर्ड जीतने में सफल रहे थे। राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ कुछ सीजन बिताने के बाद आरसीबी ने 2025 के मेगा ऑक्शन में उन्हें उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए में वापस खरीद लिया था।
आरसीबी द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में पडिक्कल ने कहा, "मुझे लगता है कि वह ऑक्शन शायद कई मायनों में मेरे करियर का टर्निंग पॉइंट था। मैं अपने करियर के उस दौर में था, जहां मुझे सच में यह तय करने की जरूरत थी कि मैं किस तरह का क्रिकेट खेलना चाहता हूं और मैं किस तरह का क्रिकेटर बनना चाहता हूं। आरसीबी में वापसी ने मेरे लिए उस तरह का क्रिकेट खेलने का रास्ता साफ कर दिया, जैसा मैं खेलना चाहता था। जब मुझे आरसीबी के साथ मौका मिला, तो उसी दिन मैंने तय कर लिया था कि मुझे बहुत सी चीजें करनी हैं और मुझे उन चीजों पर काम करने के लिए सच में पूरी तरह से समर्पित होना होगा, चाहे नतीजा कुछ भी हो।"
Also Read: LIVE Cricket Score
आरसीबी के बल्लेबाज ने कहा कि कभी-कभार सफलता पाने के लिए आपको नाकामी से भी गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा, "मैं इसे पूरी तरह समझ नहीं पाया था। जिस तरह से वह सीजन बीता था, उसने उस साल हुई कई अच्छी चीजों का मजा किरकिरा हो गया था, हालांकि इस सीजन ने मुझे बेहतर करने की प्रेरणा दी और कभी-कभार आपको इसकी जरूरत भी होती है। अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए आपको अपनी यात्रा में उन सफलताओं की जरूरत होती है, जो आपको याद दिलाती रहें कि आपको कितनी ज्यादा मेहनत करनी है।"