भारतीय क्रिकेट टीम ने चेन्नई में खेले गए तीसरे वनडे में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से जीत ली है। भारत को जीत के लिए 219 रन का लक्ष्य मिला था। यशस्वी जायसवाल के नाबाद 110, रोहित शर्मा के 79 और श्रेयस अय्यर के नाबाद 20 रन की बदौलत भारत ने 28.4 ओवर में 1 विकेट पर 224 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीता। जायसवाल ने विजयी छक्का लगाया।
यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा के लिए उनकी पारियां बेहद अहम रहीं। दोनों बल्लेबाजों से इस मैच में बड़ी पारी की उम्मीद थी, और दोनों ने ही भारतीय टीम, चयनकर्ताओं और फैंस की उम्मीदों को पूरा किया। जायसवाल और रोहित ने पहले विकेट के लिए 170 रन जोड़े। भारत की तरफ से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में यह सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है।
रोहित शर्मा ने 69 गेंदों पर 3 छक्कों और 9 चौकों से सजी अपनी 79 रन की पारी के दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
पूर्व भारतीय कप्तान के लिए वनडे क्रिकेट में यह 95वां मौका था, जब उन्होंने 50 या उससे ऊपर की पारी खेली। इस पारी के साथ ही रोहित ने पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा। द्रविड़ ने वनडे क्रिकेट में 94 बार 50 प्लस स्कोर किए हैं। इसमें 12 शतक और 82 अर्धशतक हैं। रोहित ने 33 शतक और 62 अर्धशतक लगाए हैं। भारत के लिए वनडे में रोहित से ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर सचिन (145 बार) और विराट (131 बार) के नाम है।
यह 71वां मौका था, जब रोहित शर्मा वनडे फॉर्मेट में 100 या उससे अधिक रनों की साझेदारी का हिस्सा बने। उनसे अधिक बार 100 या उससे अधिक रनों की साझेदारियों का हिस्सा ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (72 बार), विराट कोहली (86 बार), और सचिन तेंदुलकर (99 बार) रहे हैं। कुमार संगाकारा पांचवें स्थान पर हैं। वह 67 बार वनडे में 100 या उससे बड़ी साझेदारियों का हिस्सा रहे हैं।
पूर्व भारतीय कप्तान के लिए वनडे क्रिकेट में यह 95वां मौका था, जब उन्होंने 50 या उससे ऊपर की पारी खेली। इस पारी के साथ ही रोहित ने पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा। द्रविड़ ने वनडे क्रिकेट में 94 बार 50 प्लस स्कोर किए हैं। इसमें 12 शतक और 82 अर्धशतक हैं। रोहित ने 33 शतक और 62 अर्धशतक लगाए हैं। भारत के लिए वनडे में रोहित से ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर सचिन (145 बार) और विराट (131 बार) के नाम है।
Also Read: LIVE Cricket Score
दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पाथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो हैं। 2024 में पल्लेकेले में दोनों ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले विकेट के लिए 182 रन जोड़े थे। तीसरे नंबर पर भी यही श्रीलंकाई जोड़ी है। दोनों ने ही 2024 में एक अन्य मैच में पहले विकेट के लिए 173 रन की साझेदारी की थी।